गोरखपुर एम्स की नई इंस्टीट्यूट बॉडी में यूपी के डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व नहीं

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

गोरखपुर - गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की नई इंस्टीट्यूट बॉडी (आईबी) का गठन कर दिया गया है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश से किसी भी डॉक्टर को इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सदस्य के स्थान पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुलपति को समिति में शामिल किया गया है। आईबी में गोरखपुर सदर के सांसद रविकिशन शुक्ल, सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जैसे प्रतिनिधि भी सदस्य बने हुए हैं।

आईबी को आमतौर पर पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है और यह एम्स के प्रशासनिक, नीतिगत व शैक्षणिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के सामने समयसमय पर संस्थान के महत्वपूर्ण निर्णय रखे जाते हैं। फिलहाल इस बार एक सीट रिक्त रखी गई है।

पूर्व में गोरखपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक जाह्नवी प्रसाद जैसे स्थानीय डॉक्टर भी शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष एवं आईबी सदस्य रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान छह सुपर स्पेशियलिटी विभागों की शुरुआत सहित कई अहम पहलों पर काम हुआ था, लेकिन इस बार उनका प्रतिनिधित्व समिति में नहीं दिखा।

नई आईबी में शामिल अन्य प्रमुख सदस्यों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, आईआईटी कानपुर और अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल हैं

Leave a comment