GT vs PBKS: अहमदाबाद में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास? 1000 IPL रन बनाने से बस एक कदम दूर

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। क्या वे IPL में 1000 रन पूरे कर लेंगे?

IPL 2025 में आज, 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन का पहला मुकाबला होगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल अपने पहले मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। आज, 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां गिल के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा।

होम ग्राउंड पर रनों की बारिश का इंतजार

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम GT का होम ग्राउंड है, और शुभमन गिल यहां शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अगर गिल इस मुकाबले में 47 रन बना लेते हैं, तो वह इस स्टेडियम में 1000 IPL रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक कोई भी खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया हैं।

शुभमन गिल ने इस मैदान पर अब तक 18 IPL मैचों में 63.53 की औसत से 953 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 159.36 का रहा है और यहां उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि गिल इस मैदान पर कितना प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं।

शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर 

GT vs PBKS: अहमदाबाद में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास? 1000 IPL रन बनाने से बस एक कदम दूर

गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स दोनों आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल और PBKS के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। अय्यर ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाया था, जबकि गिल अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी जिताने के इरादे से उतरेंगे।

दोनों खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, ऐसे में अहमदाबाद के इस हाई-स्कोरिंग ग्राउंड पर चौकों और छक्कों की बारिश होने की पूरी संभावना हैं।

गिल का IPL करियर – आँकड़ों में शानदार रिकॉर्ड

GT vs PBKS: अहमदाबाद में शुभमन गिल रचेंगे इतिहास? 1000 IPL रन बनाने से बस एक कदम दूर

अगर शुभमन गिल के पूरे IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने 103 मैचों में 3216 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 37.83 और स्ट्राइक रेट 135.69 का रहा है। गुजरात टाइटन्स में शामिल होने से पहले वह 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे।नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का रिकॉर्ड देखकर कहा जा सकता है कि वह पंजाब के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं। 

अगर गिल आज 47 रन बना लेते हैं, तो वह इस मैदान पर 1000 IPL रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। गुजरात टाइटन्स के फैंस उम्मीद करेंगे कि उनके कप्तान इस यादगार मौके को जीत में तब्दील करें और टीम को विजयी आगाज दिलाएं।

Leave a comment