Gujarat Titans इस सीजन में शानदार वापसी करते हुए अब टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत कर चुकी है। एक समय टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होती दिख रही थी, लेकिन लगातार जीतों ने उसकी स्थिति पूरी तरह बदल दी है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और आज का मुकाबला लीग की तस्वीर बदल सकता है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच सिर्फ एक आम लीग गेम नहीं, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान तय करने वाला निर्णायक मुकाबला बन गया है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में अपनी जगह भी लगभग पक्की कर लेगी।
दोनों टीमों के बराबर अंक, मुकाबला बना ‘करो या मरो’ की स्थिति
गुजरात और हैदराबाद दोनों ही टीमें इस समय टॉप 4 में बनी हुई हैं और उनके अंक लगभग बराबर हैं। ऐसे में यह मुकाबला सीधा शीर्ष स्थान के लिए टक्कर का बन गया है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच से पहले टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, लेकिन असली फैसला खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
गुजरात टाइटंस इस सीजन में एक समय बाहर होने की कगार पर थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की और टॉप 4 में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की फॉर्म टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रही है। उनके साथ साई सुदर्शन और जॉस बटलर ने भी लगातार रन बनाए हैं। गुजरात की ताकत केवल बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम बेहद संतुलित दिख रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस सीजन में बेहद खतरनाक साबित हुई है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी है। ट्रैविस हेड (Travis Head), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इन खिलाड़ियों की मौजूदगी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को मुश्किल में डाल सकती है। कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की रणनीति और अनुभव टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो रहा है।
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। ऐसे में मुकाबला पूरी तरह संतुलित दिखाई दे रहा है। यह मैच सिर्फ अंक तालिका का खेल नहीं है, बल्कि प्लेऑफ की स्थिति को भी लगभग तय कर सकता है। जीतने वाली टीम न सिर्फ टॉप पर पहुंचेगी, बल्कि बाकी टीमों पर मानसिक दबाव भी बना देगी।

दोनों टीमों का स्कॉड
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।









