गुजरात में राजनीतिक गर्माहट बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वॉलंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए 2027 के गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर कड़े हमला किए। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाएगा और गुजरात के लोगों की सरकार बनेगी। पिछले 30 सालों से बीजेपी डर, जेल और भ्रष्टाचार के सहारे राज्य पर राज करती रही है, लेकिन अब लोगों के मन से उनका डर खत्म हो चुका है।
केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार से उन्हें सरकारी ठेके मिलते हैं, इसलिए जनता उनसे कोई उम्मीद नहीं रख सकती। उनका कहना था कि केवल ‘‘आप’’ ही गुजरात में बीजेपी को हरा सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब यह सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं है, बल्कि गुजरातियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
केजरीवाल का बीजेपी और कांग्रेस पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 सालों से बीजेपी डर, जेल और भ्रष्टाचार के दम पर राज्य पर शासन कर रही है। अब लोगों के मन से उनका डर खत्म हो चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी से ठेके मिलने के कारण कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकती। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही गुजरात में बीजेपी को हरा सकती है। इन लोगों ने गुजरात को लूट लिया है। अब यह सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि गुजरातियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।” – केजरीवाल ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने हड़दड़ में हुए किसान आंदोलन के दौरान 85 गरीब किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। ये किसान शांतिपूर्ण तरीके से करदा प्रथा के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात में किसान, व्यापारी और आम आदमी परेशान हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षों में बीजेपी ने किसानों का पानी, खाद और फसलों के पूरे दाम खा गए, सड़कें, स्कूल और अस्पताल बर्बाद कर दिए।
सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का हाल इतना खराब है कि गरीब परिवारों को प्राइवेट सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है, जो बीजेपी नेताओं के निजी स्वार्थ में संचालित हैं।

ठेकेदारों और भ्रष्टाचार का मामला
केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों का पैसा बीजेपी और कांग्रेस नेताओं तक जाता है, लेकिन इसके बावजूद उनका अपमान होता है। बेरोजगारी बढ़ी, बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने हरनी तालाब नौका हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 12 बच्चे डूबकर मरे, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिली।केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि बीजेपी गुजरातियों की पार्टी नहीं, बल्कि ठेकेदारों और गुंडों की पार्टी है। महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।
केजरीवाल ने गुजरात में आदिवासी फंड के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों के विकास के लिए करोड़ों रुपए आते हैं, लेकिन यह पैसा जनता तक नहीं पहुंचता। आदिवासी नेता चैतर वसावा की जेल जाने की घटनाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि फंड से प्रधानमंत्री की सभाओं पर खर्च किया गया, जबकि आदिवासी समाज के लिए स्कूल और अस्पताल बन सकते थे।
बदलाव की लहर और AAP का विस्तार
केजरीवाल ने कहा कि पूरे गुजरात में अब जनता खुलकर बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो रही है। आम आदमी पार्टी का संगठन तेजी से बढ़ रहा है और अब यह राज्य में सबसे बड़ा संगठन बन गया है। 2027 के चुनाव में गुजरात से बीजेपी जाएगी और जनता की सरकार आएगी। कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती, सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बदलाव ला सकती है। हम जनता के लिए काम करेंगे, ठेकेदारों के लिए नहीं। – केजरीवाल ने कहा।








