प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सफरान MRO फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह प्लांट हर साल 300 LEAP इंजन की सर्विस करेगा और 1,000 से अधिक भारतीय टेक्नीशियनों और इंजीनियरों को रोजगार देगा।
Business: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस की बड़ी कंपनी सफरान की मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) फैसिलिटी का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह फैसिलिटी हैदराबाद में स्थित है और इसे 1,300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से बनाया गया है। प्लांट 2026 में चालू होगा और यह LEAP (Leading Edge Aviation Propulsion) इंजन के लिए बनाया गया है, जो नैरो-बॉडी एयरबस A320neo और बोइंग 737 MAX एयरक्राफ्ट को पावर देता है।
भारत के विमानन बाजार में बढ़त
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन गया है और यह सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन बाजारों में से एक है। सफरान का नया MRO प्लांट भारत को विमान इंजनों की मरम्मत, रखरखाव और देखभाल का ग्लोबल सेंटर बनाने में मदद करेगा।
LEAP इंजन CFM इंटरनेशनल द्वारा बनाया जाता है, जो सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन और GE एयरोस्पेस का संयुक्त उद्यम है। घरेलू एयरलाइन ने 1,500 से अधिक प्लेन के ऑर्डर दिए हैं, जिससे भारत की एविएशन इंडस्ट्री में विस्तार की संभावना और बढ़ गई है।
हर साल 300 LEAP इंजन की सर्विस
प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि SAESI फैसिलिटी को हर साल 300 LEAP इंजन की सर्विस के लिए डिज़ाइन किया गया है। 2035 तक पूरी ऑपरेशनल क्षमता मिलने पर इसमें 1,000 से ज्यादा उच्चकुशल भारतीय टेक्नीशियन और इंजीनियर काम करेंगे। इस फैसिलिटी से MRO में स्वदेशी क्षमताएं विकसित होंगी, विदेशी मुद्रा का बाहर जाना कम होगा, ज्यादा उच्च मूल्य वाले रोजगार पैदा होंगे और सप्लाई-चेन मजबूत होगी।











