Haryana BJP District President: हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव; 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, 4 महिलाएं भी शामिल

हरियाणा भाजपा ने 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की, जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। संगठन में यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया
Haryana BJP District President: हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव; 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, 4 महिलाएं भी शामिल

 

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें 15 जिलों में नए चेहरे लाए गए हैं, जबकि 7 जिलों में पुराने अध्यक्षों पर फिर से भरोसा जताया गया हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा (Haryana BJP) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए सभी 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति कर दी है, जिसमें 15 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही, हाल ही में गठित पांच नए जिलों में पहली बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि सात जिलों में पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्षों पर भरोसा बनाए रखा है। यह बदलाव लोकसभा, विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्षों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कुछ जिलाध्यक्षों की आयु अधिक होने के कारण बदलाव किए गए हैं, जबकि कुछ को प्रदेश कमेटी में समायोजित किया जाएगा। पार्टी ने 27 जिलाध्यक्षों में से चार महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं।

800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया आवेदन

Haryana BJP District President: हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव; 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, 4 महिलाएं भी शामिल

हरियाणा भाजपा की चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष पदों के लिए 800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इन नामों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप दिया। भाजपा ने इस नियुक्ति प्रक्रिया में महिलाओं सहित विभिन्न जातियों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का दावा किया है। 27 जिलाध्यक्षों में चार महिलाओं को शामिल किया गया है। ब्राह्मण, ओबीसी, जाट, जट सिख, डीएससी और पंजाबी समुदायों को उचित स्थान दिया गया, जबकि वैश्य समाज से केवल एक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नए जिलों में पहली बार नियुक्त किए गए जिलाध्यक्ष

हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए हांसी, गोहाना, बल्लभगढ़, पटौदी और डबवाली को नए जिले के रूप में मान्यता दी है और यहां पहली बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा ने यमुनानगर, पानीपत, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, अंबाला और हांसी में पुराने जिलाध्यक्षों को ही बरकरार रखा है। वहीं, अन्य जिलों में नए नेतृत्व को मौका दिया गया है।

जिलों में यह होंगे भाजपा के नए सेनापति

Haryana BJP District President: हरियाणा भाजपा में बड़ा बदलाव; 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, 4 महिलाएं भी शामिल

जिला

अध्यक्ष का नाम

पंचकूला

अजय मित्तल

अंबाला

मनदीप राणा

यमुनानगर

राजेश सपरा

कुरुक्षेत्र

सरदार तेजेंद्र गोल्डी

कैथल

ज्योति सैनी

करनाल

प्रवीण लाठर

पानीपत

दुष्यंत भट्ट

सोनीपत

अशोक भारद्वाज

गोहाना

बिजेंद्र मलिक

जींद

तेजेंद्र ढुल

रोहतक

रणबीर ढाका

झज्जर

विकास वाल्मीकि

डबवाली

रेणु शर्मा

सिरसा

यतींद्र सिंह एडवोकेट

हांसी

अशोक सैनी

हिसार

आशा खेदड़

फतेहाबाद

प्रवीण जोड़ा

भिवानी

वीरेंद्र कौशिक

दादरी

इंजीनियर सुनील

रेवाड़ी

वंदना पोपली

महेंद्रगढ़

यतेंद्र राव

गुरुग्राम

सर्वप्रिय त्यागी

पटौदी

अजीत यादव

नूंह

सुरेंद्र सिंह पिंटू

पलवल

विपिल बैसला

बल्लभगढ़

सोहन पाल सिंह

फरीदाबाद

पंकज पूजन रामपाल

प्रधानमंत्री से मिलेंगे नवनिर्वाचित महापौर और प्रधान

हरियाणा के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर, नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष 21 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी हैं।

Leave a comment