Haryana Election 2024: मनोहर लाल ने बताया कैसे हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार? कहा- राज्य की जनता ....

Haryana Election 2024: मनोहर लाल ने बताया कैसे हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, कहा- राज्य की जनता .... Haryana Election 2024: मनोहर लाल ने बताया कैस

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार कैसे बनेगी, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी। जब केंद्र में भाजपा की सरकार स्थापित हुई, तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी। अब जब केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार है, तो हरियाणा की जनता भाजपा को ही अपना समर्थन देगी।

Haryana Election 2024: मनोहर लाल ने बताया कैसे हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार? कहा- राज्य की जनता ....

Haryana: केंद्रीय ऊर्जा, शहरी एवं आवास मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मतदाताओं को समझाया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार आने का पूरा गणित क्या है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार थी।

इसी तरह, 2009 में भी केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी और तब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। लेकिन 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, तब प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा को ही कमान सौंप दी।

केंद्र में मोदी और प्रदेश में भाजपा- मनोहर लाल

Haryana Election 2024: मनोहर लाल ने बताया कैसे हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार? कहा- राज्य की जनता ....

इसी तरह से 2019 में भी हुआ था, और अब जब केंद्र में देश के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता की बागडोर सौंपी है, तो प्रदेश की जनता भी भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मनोहर लाल बड़खल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच में लोगों से संवाद करने के लिए आए थे।

धनेश अदलखा और सीमा त्रिखा दोनों विधायक बनेंगे- पूर्व सीएम

मनोहर लाल ने बताया कि बड़खल में प्रत्याशी का चेहरा बदला है, लेकिन कमल का निशान वही है। पिछले दस सालों से यह निशान सीमा त्रिखा के पास था, लेकिन अब यह धनेश अदलखा को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यदि धनेश अदलखा जीतते हैं, तो वे विधायक बनेंगे और साथ ही सीमा त्रिखा भी विधायक होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति हमेशा के लिए एक ही कुर्सी पर नहीं बैठ सकता। उन्हें भी प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दस साल पहले बैठाया गया था, लेकिन साढ़े नौ साल बाद एक दिन यह कुर्सी खाली करने का समय आ गया।

भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का किया अंत- केंद्रीय मंत्री

इसके लिए एक साल पहले ही तैयारी कर ली गई थी और उन्होंने स्वयं कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का अंत किया है। पूर्व सरकारों में दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों से मासिक वसूली की जाती थी, हफ्ते का पैसा लिया जाता था। भाजपा सरकार में यह सब कुछ बंद हो गया है और अमन का माहौल बहाल हुआ है।

फरीदाबाद आएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनावी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए व्यवस्था संयोजक एवं मुख्यमंत्री के निवर्तमान राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने पलवल के उपायुक्त डा. हरीश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के साथ मिलकर पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव गदपुरी टोल प्लाजा के पास स्थित खाली मैदान का निरीक्षण किया।

Leave a comment