Haryana fraud News: विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी, झांसा देकर हड़पे 20 लाख रूपये; काठमांडू में करवाया किडनैप

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

अंबाला के बकनौर में विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2023 में बलजिंद्र सिंह से विदेश जाने की बात हुई थी। जिसमें कुल खर्चा 20 लाख रुपये बताकर उसका पासपोर्ट भी ले लिया।

अंबाला: विदेश भेजने का झांसा देकर जालसाजों ने एक मजबूर व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने ना तो उसे विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापस लौटाए। इतना ही नहीं नेपाल में किडनैप करवाकर और रुपये मंगवाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव बकनौर के बलजिंद्र सिंह, परमजीत कौर, हर्ष अंटाल, आजाद अंटाल, लाभकौर पर बहला फुसलाकर विदेश भेजने और 20 लाख रुपये की धोखाधडी करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ने पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

नकली वीजा के कारण पीड़ित को हुई जेल

Haryana fraud News: विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी, झांसा देकर हड़पे 20 लाख रूपये; काठमांडू में करवाया किडनैप

जानकारी के मुताबिक गांव बकनौर के आशीष कुमार ने Subkuz.com को बताया कि गांव में ही उसकी सब्जी - फ्रूट की दुकान है। अप्रैल 2023 में बलजिंद्र सिंह से विदेश जाने की बात हुई थी। जिसमें कुल खर्चा 20 लाख रुपये बताया था और उसका पासपोर्ट भी ले लिया था। 22 अप्रैल को बलजिंद्र सिंह को 10 लाख रुपये नगद दे दिए। सितंबर 2023 में बलजिंद्र सिंह ने उसे दुबई बुला लिया। उसके बाद 2 लाख रुपये बलजिंद्र सिंह के बैंक खाता में डाल दिए। दिसंबर 2023 में बलविंद्र सिंह ने थाईलैंड भेज दिया और 15 दिनों तक रहा। वहां से फिर जापान भेज दिया जहां एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। क्योकि आशीष के पासपोर्ट पर वीजा नकली था।

काठमांडू में कराया किडनैप

Haryana fraud News: विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी, झांसा देकर हड़पे 20 लाख रूपये; काठमांडू में करवाया किडनैप

पीड़ित ने बताया कि उसे दुबई से नेपाल भेज दिया गया। उसे काठमांडू के एक होटल में रखा। बलजिंद्र सिंह के कहने पर उसने एक व्यक्ति को अपना पासपोर्ट दे दिया। जब एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी में बैठा तभी 2-3 व्यक्ति भी टैक्सी में बैठ गए और उन्होंने किडनैप कर लिया। डरा धमका कर घर फोन करवाया कि 8 लाख रुपये परमजीत कौर को दें। पड़ोस में रह रही महिला के शक होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें छुड़वाया।

बताया कि तहक्कीकत के दौरान पुलिस को मौके पर तेजधार हथियार, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, विभिन्न देशों की नकली इमीग्रेशन मोहरे व यूएसडी करंसी बरामद की। पुलिस ने 11 को गिरफ्तार किया। इसके बाद भारतीय दूतावास के अफसर आए और जानकारी ली। बलजिंद्र सिंह बचने के लिए खुद दुबई में है। उसके परिवार में उसकी भाभी परमजीत कौर, भतीजा हर्ष कुमार अंटाल, बेटा आजाद कुमार अंटाल, लाभ कौर उसकी पत्नी है। इनमे से कोई भी उसके फोन का जवाब नहीं दे रहा हैं।

Leave a comment