Haryana Politics News: भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीएम मनोहर लाल दिलाएंगे सदस्यता

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके बंसीलाल के नजदीकी पूर्व मंत्री सतपाल कुमार सांगवान भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। पूर्व मुक्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार (१९ अप्रेल) को सोनीपत में सतपाल सांगवान को भारतीय जनता पार्टी तमगा पहना कर पार्टी में सुस्वागत करेंगे।

चंडीगढ़:  पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने भी भाजपा के रंग में रंगने का विचार बना लिया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी मनोहर लाल शुक्रवार (१९ अप्रेल) को सोनीपत में उन्हें पार्टी का दुपटा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। सतपाल सांगवान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसी लाल के बहुत करीबी लोगों में शामिल रहे है। बंसी लाल प्यार से उन्हें पार्टी का ‘बुलडोजर’ कहकर सम्मानित करते थे।

1996 में पहली बार बने विधायक

Haryana Politics News: भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीएम मनोहर लाल दिलाएंगे सदस्यता

जानकारी के मुताबिक पूर्व नेता सांगवान पहली बार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी (HVP) के टिकट चरखी दादरी से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। उसके बाद वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस के टिकट से एक बार फिर सचुनाव लड़े और जीत के साथ दूसरी बार विधायक चुने गए.  बाद में हरियाणा जनहित कांग्रेस का कांग्रेस पार्टी में मिल जाने के बाद भूपेंद्र हुड्डा सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ गया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इनका टिकट काट दिया। इसलिए उन्होंने जननायक जनता पार्टी में शामिल होकर विधानसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में सतपाल सांगवान हार के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहे थे।

पूर्व सीएम मनोहर लाल दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

Haryana Politics News: भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीएम मनोहर लाल दिलाएंगे सदस्यता

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कई महीनों से सतपाल सांगवान के साथ बातचीत चल रही थी। सोनीपत में पार्टी में शामिल होने के बाद सतपाल सांगवान इस माह के अंत तक दादरी में बड़े रैली करके लोगों के सामने अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली में मनोहर लाल भी उनका समर्थन करते हुए नजर आएंगे।

सूत्रों ने बताया कि सतपाल सांगवान के भारतीय जनता पार्टी में जाने से पहले एक कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल के साथ बैठक वार्तालाप हो चुकी है। बताया कि सांगवान के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भिवानी और महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रहे धर्मबीर कुमार सिंह को लाभ प्राप्त हो सकता है। सांगवान प्रदेश के उन महत्वपूर्ण नेताओं मे शामिल हैं, जिनसे कभी भी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ हैं।

Leave a comment