Haryana: जींद किसानों पर आग का कहर, 31 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख

भारत हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 20 अप्रैल हिंदी न्यूज़, 31 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हरियाणा हिंदी न्यूज़

शुक्रवार को हरियाणा के जींद जिले में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। जींद में किसानों की 31 एकड़ में खड़ी फसल स्वाह हो गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की।

जींद न्यूज़: हरियाणा में शुक्रवार (19 अप्रैल) को जींद उझाना गांव में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 31 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने आसपास की खड़ी फसलों पर हैरो चलाकर और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया

ग्रामीणों ने subkuz.com टीम को बताया कि शुक्रवार शाम को मौसम खराब था। जिसकी वजह से तेज हवाएं चल रही थी। जिसकी वजह से अचानक गेहूं के खेत में चिंगारी भड़क उठी और आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। बताया कि खेतों में उठी आग की लपटें देख ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधन लेकर खेतों में पहुंचे। सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इस बीच फायर ब्रिगेड टीम को भी आग की सूचना दी गई।

Haryana: जींद किसानों पर आग का कहर, 31 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख

31 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली

बताया गया कि उझाना गांव में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक किसान धर्मवीर की 7 एकड़, रामदिया की 5 एकड़, जय भगवान की 8 एकड़, रघुबीर की 3 एकड़, महेंद्र की 6 एकड़, कृष्ण के 6 एकड़, बीरा की 2 एकड़, पाला के 4 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

किसानों ने मुआवजे के लिए सरकार से मांग की

किसानों ने मिडिया को बताया कि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई थी। लेकिन फसल काटने के लिए मशीन का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार देर शाम को अचानक लगी भीषण आग ने 6 माह की खून पसीने की कमाई को चंद पल में राख कर दिया। जिस वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर अब किसानों ने सरकार मुआवजे की मांग की है।

Leave a comment