'हाउडी मोदी' पर भारी पड़ा 'नमस्ते ट्रंप', कांग्रेस ने US-India ट्रेड डील पर छोड़े तीखे तीर

‘हाउडी मोदी’ इवेंट की तुलना ‘नमस्ते ट्रंप’ से करते हुए कांग्रेस ने US-India ट्रेड डील पर सरकार को निशाने पर लिया। जानिए राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और दोनों घटनाओं
'हाउडी मोदी' पर भारी पड़ा 'नमस्ते ट्रंप', कांग्रेस ने US-India ट्रेड डील पर छोड़े तीखे तीर

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जारी संयुक्त बयान से यह साफ हो गया है कि “गले मिलने वाली” कूटनीति से भारत को कोई खास लाभ नहीं मिला।

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) पर सियासी पारा देश में हाई है। कांग्रेस लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि इस समझौते का भारत के लिए कोई ठोस लाभ नहीं निकला, बल्कि अमेरिकी हितों को प्राथमिकता दी गई।

रमेश ने संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि इस समझौते में स्पष्ट विवरण का अभाव है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘हाउडी मोदी’ पर ‘नमस्ते ट्रंप’ भारी पड़ गया। यह तंज इस बात की ओर इशारा करता है कि भारत ने कूटनीतिक तस्वीरें और गले मिलने का अधिक ध्यान दिया, लेकिन आर्थिक या रणनीतिक लाभ बहुत कम हुआ।

‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ का ऐतिहासिक संदर्भ

‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ ट्रंप के अमेरिका में राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान आयोजित बड़े कूटनीतिक कार्यक्रम थे। ‘हाउडी मोदी’ ह्यूस्टन में और ‘नमस्ते ट्रंप’ अहमदाबाद में आयोजित हुए थे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मज़बूत करना था। जयराम रमेश ने कहा कि इन आयोजनों के पीछे केवल प्रतीकात्मक कूटनीति की गई, और अब यह स्पष्ट हो गया है कि इसका भारत के व्यापारिक हितों पर असर बहुत सीमित रहा।

'हाउडी मोदी' पर भारी पड़ा 'नमस्ते ट्रंप', कांग्रेस ने US-India ट्रेड डील पर छोड़े तीखे तीर

कांग्रेस के आरोप: भारत पर अमेरिकी दबाव

रमेश ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल आयात रोकने का दबाव डाला है। उन्होंने कहा, यदि भारत सीधे या परोक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो अमेरिका 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क लगा सकता है। भारत को आयात शुल्क में कटौती करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे अमेरिकी किसानों को लाभ होगा।

अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना बढ़ सकता है, जिससे भारत का लंबा समय से चला आ रहा वस्तुओं का व्यापार अधिशेष खत्म हो जाएगा। रमेश ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के दृष्टिकोण से भारत के आईटी और सेवा निर्यात पर अनिश्चितता बनी रहेगी, और अमेरिका को भारत के उत्पादों पर पहले से अधिक शुल्क लगाने का लाभ मिलेगा।

कांग्रेस नेता का कहना है कि समझौते के राजनीतिक पहलू को छोड़कर भारत को कोई विशेष आर्थिक लाभ नहीं मिला। रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, गले मिलने और तस्वीरें खिंचवाने का कुछ खास नतीजा नहीं निकला। हाउडी मोदी पर नमस्ते ट्रंप भारी पड़ा, और ‘दोस्त-दोस्त न रहा।’ उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते में भारत के किसानों और घरेलू उद्योगों के हितों को नजरअंदाज किया गया।

Leave a comment