Highest Heat in Earth: ईरान में पड़ी धरती की सबसे भयंकर गर्मी, 82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; टूटे अबतक के सभी रिकॉर्ड

ईरान में पड़ी धरती की सबसे भयंकर गर्मी, 82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; टूटे अबतक के सभी रिकॉर्ड, मौसम अपडेट , इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

ईरान का एक गांव आग के लपेटो से घिर गया है. यहां सूर्यदेव के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है।  मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को यहां 82.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह धरती पर सबसे अधिक गर्म गांव होने का रिकॉर्ड बना लेगा।

Highest Heat in Earth: ईरान में पड़ी धरती की सबसे भयंकर गर्मी,  82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; टूटे अबतक के सभी रिकॉर्ड

मौसम: ईरान के एक गांव में भयावह आग लगी हुई है. यहां के मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 82.2 डिग्री सेल्सियस का ताप सूचकांक दर्ज किया। यदि यह सही है, तो यह धरती पर अब तक का सबसे उच्चतम हीट इंडेक्स बन जाएगा। अमेरिकी मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की। हालांकि, उन्होंने इस रिपोर्ट पर संदेह भी जताया और इस विषय की आधिकारिक जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

मौसम विज्ञानियों ने क्या कहा?

Highest Heat in Earth: ईरान में पड़ी धरती की सबसे भयंकर गर्मी,  82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; टूटे अबतक के सभी रिकॉर्ड

ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित डेरेस्टन हवाई अड्डे के नज़दीक मौसम केंद्र ने 28 अगस्त को 180 फॉरेनहाइट डिग्री (82.2°C) का ताप सूचकांक और 97 फॉरेनहाइट डिग्री (36.1°C) का ओस बिंदु रिकॉर्ड किया। इस रिपोर्ट ने वैश्विक मौसम विज्ञानियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ओस बिंदु वह तापमान है, जिस पर हवा में मौजूद नमी संघनित नहीं हो पाती। जानकारी के अनुसार, 40 से 54 डिग्री सेल्सियस के हीट इंडेक्स वाले तापमान पर लंबे समय तक रहने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता हैं।

पश्चिम एशिया में भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता

Highest Heat in Earth: ईरान में पड़ी धरती की सबसे भयंकर गर्मी,  82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; टूटे अबतक के सभी रिकॉर्ड

अमेरिकी मौसम विज्ञानी मैकार्थी के अनुसार पश्चिम एशिया में चिंताजनक हीटवेव जारी है। सऊदी अरब के धाहरन में स्थित एक मौसम स्टेशन ने 93°F (33.9°C) तक का ओस बिंदु रिकॉर्ड किया है। पश्चिम एशिया के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। गर्मी के बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पश्चिम एशिया में पड़ रही इस गर्मी से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

 

Leave a comment