Pune

Himachal Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित HRTC बस खेतों में गिरी, 5 लोगों की मौत

Himachal Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित HRTC बस खेतों में गिरी, 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में HRTC बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और खेतों में जा गिरी। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक HRTC (Himachal Road Transport Corporation) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और खेतों में जा गिरी। हादसा तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में हुआ। बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह मसेरन के पास पहुंची, सड़क किनारे बनी ढांक (ढलान) से फिसलकर पलटी खाते हुए खेतों में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर ही दब गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता

हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस और सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

मृतकों की पहचान जारी

डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती अनुमान में बस के अनियंत्रित होने की वजह ढलान और सड़क की स्थिति को माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

Leave a comment