होली पर मौसम का अलर्ट: 5 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया नया अपडेट

होली पर मौसम का अलर्ट: 5 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया नया अपडेट

होली के त्योहार पर मौसम का खेल कुछ बदल सकता है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 5 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक के क्षेत्रों में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है। इस बार होली के अवसर पर मौसम को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, होली से 24 घंटे पहले और होली के दिन 5 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का खतरा है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले 5 दिनों में 2-4°C की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और उसके बाद अगले 2 दिनों में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

उत्तर भारत और पूर्वी भारत में होली से पहले मौसम बदलेगा

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 3 दिनों में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर भारत में 20 मार्च के बाद कई जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में मौसम का ध्यान रखना जरूरी होगा।

देश के 5 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश – 3 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख – 4 से 8 मार्च, हिमाचल प्रदेश – 7 एवं 8 मार्च, उत्तराखंड – 8 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश – 3 मार्च को तेज बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा – 3 मार्च से तेज धूल भरी हवा, लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार।

आईएमडी ने मार्च में उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की चेतावनी भी दी है।

दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम

  • दिल्ली – होली के दिन मौसम सामान्य रहेगा। सुबह ठंडक रहेगी, दोपहर में तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 17°C रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश – पूर्वी यूपी के कई जिलों में 4 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में 1-2°C की कमी संभव है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों में बारिश की संभावना। वहीं मेरठ, लखनऊ, आगरा जैसे जिलों में गर्मी बढ़ सकती है।
  • बिहार – होली के दिन मौसम सामान्य रहेगा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों में तापमान बढ़ सकता है।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हाल

  • उत्तराखंड – होली पर मौसम साफ रहेगा। कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी, वहीं 8 मार्च से बारिश की संभावना।
  • हिमाचल प्रदेश – 7 और 8 मार्च को हल्की बारिश, अन्य दिन मौसम साफ। मनाली में न्यूनतम तापमान -6°C, अधिकतम 5°C।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख – 4 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना। तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम

  • मध्य प्रदेश – होली पर बारिश की कोई संभावना नहीं। ग्वालियर, भोपाल, रीवा, सतना जैसे जिलों में तापमान 3-4°C बढ़ सकता है।
  • राजस्थान – होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन फलोदी, जोधपुर, कोटा, जयपुर जैसे जिलों में तापमान बढ़ेगा। जयपुर में अधिकतम 33°C, न्यूनतम 18°C।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तापमान 34-37°C दर्ज किया गया। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 32-35°C, शेष हिस्सों में 28-31°C रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 10-15°C के बीच रहा।

Leave a comment