हूती विद्रोहियों की अमेरिका को धमकी, कहा- ईरान पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।
हूती विद्रोहियों की अमेरिका को धमकी, कहा- ईरान पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा

ईरान-इजरायल तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर हमला किया, तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे।

Yemen Houthi Group: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अब यमन के हूती विद्रोही भी खुलकर सामने आ गए हैं। हूती विद्रोहियों ने अमेरिका को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर हमला किया या इजरायल का साथ दिया, तो वह लाल सागर में तैनात अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे।

हूती समूह ने कहा है कि वे इस पूरे संघर्ष में ईरान के साथ हैं और अमेरिका के किसी भी कदम का जवाब देने को तैयार हैं। हूती प्रवक्ता ने इस बयान को टेलीविजन पर जारी करते हुए दावा किया कि अगर अमेरिका ने कोई भी हमला किया, तो उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

हूती विद्रोहियों की अमेरिका को धमकी, कहा- ईरान पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा

हूती सेना के प्रवक्ता यह्या सारेया ने अपने बयान में कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। अगर अमेरिका ने हमला किया, तो हम उसकी नौसेना को निशाना बनाएंगे।

अमेरिकी हमले की पुष्टि, तीन परमाणु ठिकाने बने निशाना

हाल ही में अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसी प्रमुख साइट्स शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि यह हमला ईरान पर दबाव बनाने के लिए किया गया है ताकि वह सीजफायर के लिए बातचीत शुरू करे।

ट्रंप ने ईरान को दो सप्ताह का समय दिया है ताकि वह शांति के लिए आगे आए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह और भी कड़े कदम उठा सकता है।

ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी प्रतिक्रिया

हूती विद्रोहियों की अमेरिका को धमकी, कहा- ईरान पर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा

ईरान ने अमेरिका के इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। ईरान सरकार का कहना है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को किसी भी हाल में नहीं रोकेगा और जरूरत पड़ी तो जवाबी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा।

लाल सागर में बिगड़ सकता है हालात का संतुलन

हूती विद्रोहियों की चेतावनी का सबसे बड़ा असर लाल सागर पर पड़ सकता है। यह क्षेत्र न केवल सामरिक रूप से अहम है बल्कि वैश्विक व्यापार का एक महत्वपूर्ण रास्ता भी है। अगर हूती विद्रोही यहां हमला करते हैं तो अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी और तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ेगा।

Leave a comment