'होर्मुज खोलो या परिणाम भुगतो', ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी चेतावनी

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा। ट्रंप ने कहा अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला और समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
'होर्मुज खोलो या परिणाम भुगतो', ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खोला गया और समझौते की दिशा में कदम नहीं बढ़े, तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान ने भी जवाबी चेतावनी दी।

America: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए नहीं खोलता और समझौते की दिशा में कदम नहीं बढ़ाता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने यह धमकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दी।

बढ़ता वैश्विक तनाव

पिछले एक महीने से जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है। तेल की आपूर्ति प्रभावित होने और मध्य पूर्व में सुरक्षा जोखिम बढ़ने से व्यापारियों और निवेशकों में चिंता का माहौल है। इस बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्य ऑपरेशन खत्म करने और स्थायी समाधान निकालने के लिए बातचीत में लगा हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर समझौता नहीं होता और होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला जाता, तो अमेरिका ईरान के बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देगा।

ट्रंप का धमकी भरा संदेश

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि यह कार्रवाई उन अमेरिकी सैनिकों और अन्य नागरिकों का बदला भी होगी, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के दौरान मारा और हानि पहुंचाई। उनका कहना था कि अमेरिका गंभीर बातचीत में है, लेकिन यदि ईरान ने सहयोग नहीं किया तो कठोर कदम उठाना पड़ेगा।

'होर्मुज खोलो या परिणाम भुगतो', ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी चेतावनी

ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिकी धमकियों के बीच जवाबी बयान जारी किया। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फिकारी ने कहा कि अब अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के आवास भी वैध निशाना बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इजराइल ने सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो ईरान भी अपने अधिकार के तहत जवाब देगा।

बातचीत और समाधान की संभावना

अमेरिका का दावा है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है। ट्रंप का कहना है कि एक नए और ज्यादा समझदार शासन के साथ वार्ता में प्रगति हुई है और यदि ईरान समझौता करता है तो क्षेत्र में स्थिरता आ सकती है।

ईरान का परमाणु नीति रुख

ईरान ने बार-बार यह साफ किया है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने का प्रयास नहीं कर रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि ईरान का इस्लामी गणराज्य न कभी परमाणु हथियार हासिल करना चाहता है और न ही उसने ऐसी कोशिश की है। साथ ही, ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का हिस्सा बने रहने पर विचार कर रहा है।

Leave a comment