होर्मुज पास खड़े पांच भारतीय टैंकर, 1.7 लाख MT एलपीजी लेकर जल्द आएंगे भारत

होर्मुज पास पर खड़े पांच भारतीय टैंकर 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लेकर जल्द भारत पहुँचेंगे। जानें एलपीजी की आपूर्ति, ऊर्जा सुरक्षा और तेल-गैस बाजार पर इसका असर।
होर्मुज पास खड़े पांच भारतीय टैंकर, 1.7 लाख MT एलपीजी लेकर जल्द आएंगे भारत

ईरान ने गुरुवार, 26 मार्च 2026 को एलान किया था कि उसने भारत समेत पांच मित्र राष्ट्रों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का फैसला किया है। इसके बाद ऐसी जानकारी सामने आई है कि होर्मुज स्ट्रेट के ठीक दक्षिण-पश्चिम इलाके में पांच भारतीय एलपीजी टैंकर एक-एक कर लंगर डालकर खड़े हैं।

नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत के लिए राहत भरी खबर है। पांच भारतीय एलपीजी टैंकर 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लेकर होर्मुज के पास इकट्ठे लंगर डाल खड़े हैं। ये टैंकर दुबई और रास अल खैमाह के उत्तरी क्षेत्र में हैं। इस जानकारी की पुष्टि शिप ट्रैकिंग वेबसाइट ने की है। ईरान ने 26 मार्च, 2026 को घोषणा की थी कि भारत, रूस, चीन, जापान और पाकिस्तान के जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित होकर गुजर सकते हैं। ईरान ने केवल अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों के जहाजों पर पाबंदी का ऐलान किया है।

भारत के पांच टैंकर क्यों खड़े हैं?

रिपोर्टों के अनुसार, ये भारतीय टैंकर होर्मुज से गुजरने से पहले इकट्ठे हो रहे हैं। इसका उद्देश्य सुरक्षा और मार्ग की पुष्टि करना है। जहाजों पर लदी 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी को सुरक्षित ढंग से भारत पहुंचाना प्राथमिकता है। ईरान ने घोषणा के दिन ही ये टैंकर होर्मुज पास कतारबद्ध तरीके से खड़े होते देखे गए। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम जियो-पॉलिटिकल सुरक्षा और रणनीति के तहत उठाया गया है।

27 मार्च, 2026 को ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहे तीन जहाजों को वापस भेज दिया। इसके पीछे कारण बताया गया कि यह मार्ग उनके 'दुश्मनों' के बंदरगाहों से आने वाले जहाजों के लिए बंद है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका के दावे को खारिज करते हुए कहा कि कुछ कंटेनर जहाजों को उनकी चेतावनी के बाद लौटाया गया।

होर्मुज पास खड़े पांच भारतीय टैंकर, 1.7 लाख MT एलपीजी लेकर जल्द आएंगे भारत

लारक आइलैंड मार्ग से सुरक्षित यात्रा

हाल में ईरान की मंजूरी से कुल 26 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति मिली है। इन जहाजों को लारक आइलैंड से गुजरने का मार्ग दिया गया, जो ईरानी तट के सटे हुए है। शिपिंग जर्नल Lloyd’s List इसे 'तेहरान टॉल बूथ' कह रहा है। इस मार्ग से निकलने वाले जहाजों में अधिकांश ग्रीस और चीन के जहाज हैं, जबकि कुछ भारतीय, पाकिस्तानी और सीरियाई जहाज भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।

ईरान ने यह तरीका अपनाया क्योंकि कुछ जहाज 'डार्क ट्रांजिट' का इस्तेमाल कर होर्मुज से बिना अनुमति के गुजरने की कोशिश कर रहे थे। लारक आइलैंड मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड सीधे देख सकते हैं, जिससे जहाजों की पहचान और निगरानी आसान हो जाती है।

Leave a comment