HPCL Recruitment 2025: डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया 

HPCL ने डिप्लोमा धारकों के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करे

HPCL Recruitment: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। यदि आप भी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। HPCL ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक हैं।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी पाने का तरीका

HPCL Recruitment 2025: डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक शर्तों और योग्यता को पूरा करना होगा। इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई हैं।

आवेदन की योग्यता

एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 3 साल का नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह प्रतिशत 50 प्रतिशत तय किया गया हैं।

पदों की संख्या और विभागवार विवरण

•    जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल): 130 पद
•    जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल): 65 पद
•    जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंस्ट्रूमेंटेशन): 37 पद
•    जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल): 02 पद

आयु सीमा

HPCL Recruitment 2025: डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी पैकेज

चयनित उम्मीदवारों को इस पद के लिए 30,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। यह सैलरी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से आकर्षक है, जो उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आकर्षित कर सकती हैं।

चयन प्रक्रिया

•    सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
•    ग्रुप डिस्कशन (GD)/ग्रुप टास्क (GT)
•    स्किल टेस्ट
•    पर्सनल इंटरव्यू
•    इन सभी चरणों में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

HPCL Recruitment 2025: डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया 

आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें 1000 रुपये एप्लिकेशन फीस और 180 रुपये जीएसटी शुल्क शामिल हैं।

किस तरह की होगी परीक्षा?

सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल एप्टिट्यूड (इंग्लिश, रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन), तकनीकी/प्रोफेशनल नॉलेज और संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए योग्य माना जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

•    आवेदन की शुरुआत: 15 जनवरी 2025
•    आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2025

सुरक्षित तरीके से आवेदन कैसे करें?

HPCL Recruitment 2025: डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया 

•    आधिकारिक वेबसाइट का चयन: आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप HPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर ही जा रहे हैं। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें, जो आपको धोखा दे सकती हैं।
•    फॉर्म भरने से पहले जांचें: वेबसाइट पर जाकर "रिक्रूटमेंट" या "कैरियर" सेक्शन में दिए गए लिंक को ध्यान से पढ़ें। आवेदन पत्र भरने से पहले भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया आदि को अच्छे से समझ लें।
•    सही जानकारी भरें: आवेदन पत्र में कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें। सुनिश्चित करें कि आपका नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता आदि सही तरीके से भरे गए हैं। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता हैं।
•    आवेदन शुल्क भुगतान: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल HPCL द्वारा निर्धारित आधिकारिक पेमेंट गेटवे के माध्यम से करें। कभी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करके भुगतान न करें।
•    स्मार्टफोन से आवेदन: यदि आप स्मार्टफोन से आवेदन कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस सुरक्षित हो और उसमें एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल हो।
•    आवेदन पुष्टि: आवेदन भरने के बाद आपको एक आवेदन पुष्टि प्राप्त होगी। इसे सहेजकर रखें और भविष्य में उपयोग के लिए तैयार रखें।
•    ईमेल और एसएमएस अपडेट: आवेदन के बाद HPCL द्वारा भेजे गए ईमेल और एसएमएस को नियमित रूप से चेक करें। इनमें परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स से संबंधित जानकारी मिलेगी।

एचपीसीएल का यह जॉब अपडेट सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अगर आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a comment