महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में हुई, जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बल्लेबाजी से एक नई रिकॉर्ड छेड़ दी है। भले ही मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ा
चौथे सीजन के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने RCB के खिलाफ 17 गेंदों में 20 रन बनाए। इस छोटी पारी के बावजूद उनका रिकॉर्ड दर्शाता है कि वे WPL की सबसे स्थिर और भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं। अब तक WPL में उन्होंने कुल 28 मैच खेलते हुए 871 रन बनाए हैं, जिसका औसत 39.59 का है।
इस प्रदर्शन के साथ हरमनप्रीत ने शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ते हुए WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली वर्मा ने 27 मैचों में 865 रन बनाए थे। इसके अलावा स्मृति मंधाना 664 रन और ऋचा घोष 631 रन के साथ शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल हैं।

WPL में भारतीय खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा रन
- हरमनप्रीत कौर – 871 रन
- शेफाली वर्मा – 865 रन
- स्मृति मंधाना – 664 रन
- ऋचा घोष – 631 रन
- जेमिमा रोड्रिग्ज – 507 रन
WPL 2026 का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। मुंबई इंडियंस ने 154 रन का लक्ष्य रखा, जिसे आरसीबी ने आखिरी ओवर में पूरा किया। यह WPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ है कि किसी टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इससे पहले साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और 2024 में मुंबई इंडियंस ने ऐसा कारनामा किया था।











