हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। MBBS समेत अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार अधिकतम 1.80 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए HURL Recruitment 2026 में कई अवसर हैं। हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने इंजीनियरिंग, IT, HR, मार्केटिंग और मेडिकल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रिक्तियां निकाली हैं। MBBS उम्मीदवार भी मेडिकल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद और कैडर के अनुसार 25,000 से 1,80,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
HURL में कई पदों पर भर्ती
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड यानी HURL ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी की ओर से प्रोसेस इंजीनियरिंग, अमोनिया, यूरिया, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, IT, HR, मार्केटिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद के अनुसार योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की जांच करनी होगी।
MBBS उम्मीदवारों के लिए भी मौका
HURL भर्ती में मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए भी पद शामिल हैं। मेडिकल कैडर में डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्य MBBS डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंडस्ट्रियल हेल्थ ट्रेनिंग में कम से कम 3 महीने का सर्टिफिकेट या इंडस्ट्रियल हेल्थ में डिप्लोमा भी आवश्यक है।
मेडिकल पदों के लिए पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव पद के अनुसार 5 से 9 वर्ष तक मांगा गया है। इन पदों पर नियुक्ति फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट यानी FTC आधार पर की जाएगी।
इंजीनियरिंग और IT पदों के लिए योग्यता
इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है। इंजीनियर पद के लिए सामान्य तौर पर 2 वर्ष और सीनियर इंजीनियर पद के लिए 4 वर्ष का संबंधित अनुभव मांगा गया है।
इलेक्ट्रिकल पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ HT और LT पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, ट्रबलशूटिंग और मेंटेनेंस का अनुभव आवश्यक है। मैकेनिकल पदों के लिए रोटेटिंग मशीन, स्टैटिक इक्विपमेंट और मेंटेनेंस से जुड़ा अनुभव मांगा गया है।
IT कैडर में SAP FICO, IT SAO MM और SAP SD जैसे मॉड्यूल से जुड़े पद शामिल हैं। इन पदों के लिए कंप्यूटर साइंस या IT में इंजीनियरिंग डिग्री और पद के अनुसार 4 से 7 वर्ष तक का अनुभव आवश्यक है।
HR और मार्केटिंग में भी वैकेंसी
HR पदों के लिए MBA, इंटीग्रेटेड MBA या HRM, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशन से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों की शर्त रखी गई है।
मार्केटिंग पदों के लिए BSc Agriculture के साथ MSc Agriculture या BSc Agriculture/BE या BTech के साथ फुल टाइम MBA या PGDBM की योग्यता निर्धारित है। संबंधित पद के अनुसार अनुभव भी जरूरी है।
नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भी अवसर
HURL ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर में Junior Engineering Assistant Grade-2 के पद भी निकाले हैं। इनमें O&U, अमोनिया, यूरिया, यूरिया प्लांट हैंडलिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन और क्वालिटी एश्योरेंस एंड इंस्पेक्शन जैसे विभाग शामिल हैं।
इन पदों के लिए संबंधित विषय में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा या निर्धारित विषयों में BSc की योग्यता मांगी गई है। ज्यादातर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
1.80 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
HURL में चयनित उम्मीदवारों को उनके कैडर और पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। एग्जीक्यूटिव कैडर में Assistant Manager यानी E-2 ग्रेड के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रति माह का वेतनमान है।
Senior Engineer और Senior Officer के लिए E-1A ग्रेड में 45,000 से 1,50,000 रुपये, जबकि Engineer और Officer के लिए E-1 ग्रेड में 40,000 से 1,40,000 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है।
नॉन-एग्जीक्यूटिव L0 ग्रेड में Junior Engineering Assistant Grade-2 को 25,000 से 86,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। FTC आधार पर नियुक्ति होने वाले उम्मीदवारों के लिए Officer को 40,000 से 1,40,000 रुपये, Assistant Manager को 50,000 से 1,60,000 रुपये और Deputy Manager को 60,000 से 1,80,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
सभी पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 47 वर्ष तक निर्धारित है। आयु और अनुभव की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपने पद की सभी शर्तें जांचनी चाहिए।











