हवा में बढ़ी चिंता: दो फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी, यात्रियों को लौटाया गया सुरक्षित

दिल्ली से लेह और हैदराबाद से तिरुपति जा रही फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। दोनों फ्लाइट्स ने सुरक्षित लैंडिंग की। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं
हवा में बढ़ी चिंता: दो फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी, यात्रियों को लौटाया गया सुरक्षित

दिल्ली से लेह और हैदराबाद से तिरुपति जा रही फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। दोनों फ्लाइट्स ने सुरक्षित लैंडिंग की। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Indigo Flight: गुरुवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट जब लेह के करीब पहुंची, तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ। स्थिति का आकलन करने के बाद, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान फ्लाइट में चालक दल समेत कुल 180 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंडिगो का बयान

इंडिगो एयरलाइन ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि इसे इमरजेंसी लैंडिंग घोषित नहीं किया गया था। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी खराबी सामने आने के बाद, SOP (Standard Operating Procedure) के तहत एहतियातन विमान को लौटाया गया। एयरलाइन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और बताया कि लेह के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल संबंधित विमान का रखरखाव किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी किसी स्थिति से बचा जा सके।

हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट भी लौटी वापस

हवा में बढ़ी चिंता: दो फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी, यात्रियों को लौटाया गया सुरक्षित

इसी दिन एक और घटना सामने आई जब स्पाइसजेट की फ्लाइट Q400 ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। बताया गया कि विमान के AFT baggage door की लाइट रुक-रुक कर जल रही थी, जिससे संभावित खतरे की आशंका बनी। इसे गंभीरता से लेते हुए पायलट ने फ्लाइट को वापस हैदराबाद लाने का निर्णय लिया।

यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया

विमान ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से बाहर निकाला गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी, बल्कि एहतियात के तौर पर लिया गया फैसला था। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।

स्पाइसजेट का बयान

स्पाइसजेट ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि फ्लाइट की वापसी पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से की गई थी। यह कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की तैयारी की जा चुकी है। सभी यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a comment