Poco ने HyperOS 3 अपडेट का शेड्यूल जारी किया है, जो Android 16 पर आधारित है। सबसे पहले Poco X7 और F7 सीरीज के स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा, जबकि M और C सीरीज को बाद में रोलआउट किया जाएगा। नया OS HyperIsland और कई AI फीचर्स के साथ यूजर अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
HyperOS 3 Update: Poco यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है, जो Android 16 पर आधारित है और स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को नया स्तर देगा। सबसे पहले Poco X7 और F7 सीरीज में इसे अक्टूबर-नवंबर 2025 में रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद M और C सीरीज के मॉडल्स को नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक अपडेट मिलेगा। नया OS HyperIsland फीचर और AI टूल्स जैसे स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन, DeepThink मोड और AI स्पीच रिकग्निशन के साथ आता है, जो नोटिफिकेशन, ऑडियो क्वालिटी और रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन को बेहतर बनाते हैं।
सबसे पहले कौन-कौन से मॉडल्स को मिलेगा अपडेट?
पोको यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Poco ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप F8 सीरीज के लॉन्च के साथ HyperOS 3 के रिलीज शेड्यूल का खुलासा कर दिया है। Android 16 पर आधारित यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम पहले Xiaomi 17 सीरीज के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब पोको फोन यूजर्स भी इस अपडेट का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, सबसे पहले Poco X7 Series और Poco F7 Series में आने वाले मॉडल्स को अपडेट मिलेगा। इसके बाद Poco की M और C सीरीज के स्मार्टफोन्स को अपडेट दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार:
- अक्टूबर-नवंबर 2025: POCO F8 Pro, POCO F8 Ultra, POCO F7 Ultra, POCO F7, POCO F7 Pro, POCO X7 Pro Iron Man Edition, POCO X7 Pro, POCO X7
- नवंबर-दिसंबर 2025: POCO F6, POCO F6 Pro, POCO M7, POCO X6 Pro, POCO M6, POCO M6 Pro, POCO C75
- दिसंबर 2025–मार्च 2026: POCO F5, POCO F5 Pro, POCO M7 Pro 5G, POCO X6, POCO C85, POCO Pad X1, POCO Pad और POCO Pad M1
HyperOS 3 में नए फीचर्स
HyperOS 3 में HyperIsland नामक नया फीचर शामिल है, जो Apple के Dynamic Island जैसा काम करता है। यह स्क्रीन के टॉप पर पिल शेप में दिखाई देता है और नोटिफिकेशन तथा अलर्ट के लिए यूजर्स को तुरंत जानकारी देता है।
इसके अलावा, नए OS में कई AI आधारित टूल्स भी शामिल हैं। इसमें स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन और DeepThink मोड जैसे फीचर्स हैं। AI स्पीच रिकग्निशन फीचर ऑडियो क्वालिटी बेहतर बनाने, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन देने और ऑडियो फाइलों से संक्षिप्त सार बनाने में मदद करता है।













