ICC Champions Trophy 2025: आज दूसरे सेमीफाइनल में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों का होगा दबदबा? लाहौर में खेला जाएगा महामुकाबला

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों का दबदबा होगा? लाहौर में होने वाले इस महामुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज, 5 मार्च को लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज, 5 मार्च को लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। मुकाबला दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होगा, और इस हाई-वोल्टेज मैच का विजेता 9 मार्च को दुबई में भारत के खिलाफ खिताबी टक्कर देगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है, जहां दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।

पिच रिपोर्ट और लाहौर का मौसम

गद्दाफी स्टेडियम में आज मौसम क्रिकेट के लिए एकदम अनुकूल रहने की संभावना है। तापमान लगभग 21°C रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 40% के आसपास होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को पूरा 50 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। गद्दाफी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। पिच पर गेंद अच्छी तरह से बाउंस होती है, जिससे स्ट्रोकप्ले आसान हो जाता हैं। 

ICC Champions Trophy 2025: आज दूसरे सेमीफाइनल में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों का होगा दबदबा? लाहौर में खेला जाएगा महामुकाबला

हालांकि, अगर तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करें, तो उन्हें स्विंग से फायदा मिल सकता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजों के लिए और ज्यादा मददगार होती जाएगी। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को यहां फायदा मिल सकता हैं। 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका: 42 जीत
न्यूजीलैंड: 26 जीत
बेनतीजा: 5 मुकाबले

ICC Champions Trophy 2025: आज दूसरे सेमीफाइनल में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों का होगा दबदबा? लाहौर में खेला जाएगा महामुकाबला

दोनों टीमों का ICC ट्रॉफी रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में यह टूर्नामेंट जीता था, जब इसे ICC नॉकआउट टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। न्यूजीलैंड ने 2000 में यह खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल में भारत से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

ICC Champions Trophy 2025: आज दूसरे सेमीफाइनल में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों का होगा दबदबा? लाहौर में खेला जाएगा महामुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र।

साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश।

Leave a comment