Dalal Attacks Digvijay: रजत दलाल और दिग्विजय राठी की भिड़ंत का वीडियो वायरल, थप्पड़ मारने की धमकी बनी चर्चा का विषय

रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल, थप्पड़ मारने की धमकी बनी चर्चा का विषय। जानें पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रियाएं

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल और वाइल्ड कार्ड एंट्री दिग्विजय सिंह राठी के बीच हाल ही में एक विवादित झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

एंटरटेनमेंट: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल और वाइल्ड कार्ड एंट्री दिग्विजय सिंह राठी के बीच हाल ही में एक विवादित झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रजत दलाल दिग्विजय को थप्पड़ मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। यह विवाद एक इवेंट के दौरान हुआ, जहां दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई।

कैसे भड़का विवाद?

बिग बॉस 18 के दौरान रजत और दिग्विजय के संबंध सामान्य नहीं रहे थे, और अब यह अनबन शो के बाहर भी देखने को मिली। वायरल वीडियो में रजत दलाल पहले तो दिग्विजय के कंधे पर हाथ रखते हैं और बातचीत करते हैं, लेकिन कुछ ही देर में मामला गर्मा जाता है। रजत कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं, "भाई ने बोला था कि मैं एक क्रिमिनल हूं, मेरे घरवाले मुझसे शर्माते हैं, और मैं गुजरात पुलिस से भागा हुआ हूं।"

Dalal Attacks Digvijay: रजत दलाल और दिग्विजय राठी की भिड़ंत का वीडियो वायरल, थप्पड़ मारने की धमकी बनी चर्चा का विषय

इस आरोप पर दिग्विजय तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और कहते हैं, "मैंने कब ऐसा कहा?" इसी के बाद रजत ने आक्रामक होते हुए धमकी दी, "यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक लेकर जाऊंगा।" इस बयान से माहौल और तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी। कई यूजर्स ने इस झड़प को 'सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट' बताया, तो कुछ लोगों ने रजत दलाल की हरकतों को गलत करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "रजत ने बिग बॉस में भी यही किया था, अब बाहर भी वही ड्रामा कर रहा है।" वहीं, दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, "भाई ने खुद ही साबित कर दिया कि लोग उसे क्यों क्रिमिनल कहते हैं।"

क्या हुआ बाद में?

Dalal Attacks Digvijay: रजत दलाल और दिग्विजय राठी की भिड़ंत का वीडियो वायरल, थप्पड़ मारने की धमकी बनी चर्चा का विषय

यह विवाद ECL के तहत आयोजित एक इवेंट के दौरान हुआ था, जहां दोनों को बतौर गेस्ट बुलाया गया था। हालांकि, जब वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया, तो रजत और दिग्विजय ने बाद में साथ आकर विवाद को खत्म करने की बात कही। इसी बीच, दिग्विजय को लेकर अफवाहें हैं कि वह जल्द ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

बिग बॉस से पॉपुलर हुए इन दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच की यह भिड़ंत पब्लिसिटी स्टंट थी या वाकई निजी विवाद का नतीजा? यह सवाल अभी भी लोगों के दिमाग में बना हुआ है। लेकिन इतना जरूर है कि इस झगड़े ने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया हैं।

Leave a comment