ICC Player of The Month: वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत 3 दिग्गजों को किया गया था नॉमिनेट

वेस्टइंडीज के एक धाकड़ खिलाड़ी ने ICC Player of The Month अवॉर्ड जीता। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत 3 दिग्गज खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया। जानें अवॉर्ड

ICC ने एक बड़े अवॉर्ड का ऐलान किया है, जिसमें भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत तीन दिग्गज स्पिनरों को नॉमिनेट किया गया था। यह अवॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण के लिए दिया जा रहा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा भले ही अच्छा नहीं रहा, लेकिन टीम ने अपने घर में नए साल का धमाकेदार आगाज किया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज की, और इस सीरीज में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया।वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। 

ICC Player of The Month: वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत 3 दिग्गजों को किया गया था नॉमिनेट

इसके बाद भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा और उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 14 विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। वरुण के साथ इस अवॉर्ड के लिए पाकिस्तान के नोमान अली और वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन भी नॉमिनेट किए गए थे।

स्पिनर जोमेल वारिकन बने 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ'

वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वारिकन ने पाकिस्तान के नोमान अली और वरुण चक्रवर्ती को पछाड़ते हुए जनवरी महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीत लिया है। यह अवॉर्ड उन्हें पाकिस्तान दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया गया, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान में 1990 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ICC Player of The Month: वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत 3 दिग्गजों को किया गया था नॉमिनेट

10 जनवरी से 28 जनवरी तक खेले गए पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जोमेल वारिकन ने 9 के शानदार औसत से कुल 19 विकेट हासिल किए। खासकर पहले टेस्ट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाते हुए एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा किया और कुल 10 विकेट हासिल किए। हालांकि, इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिल पाई।

जोमेल वारिकन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी में 5 विकेट हॉल समेत कुल 9 विकेट चटकाए और इस बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए वेस्टइंडीज को पाकिस्तान की सरजमीं पर 35 साल बाद पहली टेस्ट जीत दिलाई। यही कारण था कि उन्हें जनवरी महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।

Leave a comment