IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत, भारत को मिली 184 रनो से शर्मनाक हार, यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल

IND vs AUS 4th Test में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, भारत की 184 रन से हार का सामना करना पड़ा। यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल, जानें मैच की पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट में 184 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की है। भारत को जीत के लिए 340 रन बनाने थे, लेकिन उनकी पारी केवल 155 रनों पर सिमट गई। इस हार के साथ भारतीय टीम के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता और भी कठिन हो गया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट में 184 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त हासिल की है। भारतीय टीम को जीत के लिए 340 रन बनाने थे, लेकिन शुरूआत में ही तीन विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। स्कोर 33 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने संघर्ष करते हुए भारतीय टीम को मैच में वापस लाया। 

हालांकि आखिरी सत्र में दो महत्वपूर्ण फैसले भारतीय टीम के खिलाफ गए, जिससे मैच का रुख पलट गया और भारत की दूसरी पारी 155 रनों पर सिमट गई। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ मेलबर्न टेस्ट जीत लिया, बल्कि वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के और भी करीब पहुंच गया हैं।

जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल 

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत, भारत को मिली 184 रनो से शर्मनाक हार, यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने एक बाउंसर को छेड़ दिया, जिसके बाद मैच का नतीजा बदल गया। इस पर मैदानी अंपायर ने कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस लिया। टीवी रिप्ले में यह दिखा कि गेंद ने एंगल बदला है, लेकिन स्निकोमीटर पर कोई हरकत नहीं थी। फिर भी अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दिया। यह फैसला भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि यशस्वी 208 गेंदों में 8 चौके के साथ 84 रन की शानदार पारी खेल रहे थे।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज फेल 

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत, भारत को मिली 184 रनो से शर्मनाक हार, यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में एक बार फिर संघर्ष करती नजर आई, जब कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी ने टीम को संकट में डाल दिया। रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 9 रन बनाए और एक बार फिर पैट कमिंस के सामने फेल हो गए, यह उनका 11वां मौका था जब वे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का शिकार बने। वहीं, विराट कोहली भी एक बार फिर अपनी कमजोरी को न दबा सके और ऑफ स्टम्प से बाहर जाती मिचेल स्टार्क की गेंद पर कवर ड्राइव खेलते हुए पहली स्लिप में कैच दे बैठे। कोहली ने 29 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए।

इसके बाद केएल राहुल भी कोई योगदान नहीं दे पाए और खाता तक नहीं खोल पाए। इस तरह से भारत का स्कोर 33 रन पर 3 विकेट हो गया, और टीम मुश्किल स्थिति में फंस गई।

ऑस्ट्रेलिया टीम का शानदार प्रदर्शन 

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत, भारत को मिली 184 रनो से शर्मनाक हार, यशस्वी जायसवाल के विकेट पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे क्रिकेट टेस्ट में दूसरी पारी में 234 रन पर सिमटने के बाद भारत को 340 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। बुमराह ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए, जो उनके करियर के एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन था।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में, नाथन लायन (41 रन) और स्कॉट बोलैंड (15 रन) ने मिलकर कुछ रन जोड़े, लेकिन बुमराह ने लायन को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त कर दिया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जबकि भारत 369 रन पर आउट हो गया था।

Leave a comment