IND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेन वॉर्न का तोडा रिकॉर्ड्स, पढ़िए पूरी खबर

IND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेनIND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेन

रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, जो भारत की जीत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक (113 रन) बनाया और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया। अपने इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

IND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेन वॉर्न का तोडा रिकॉर्ड्स, पढ़िए पूरी खबर

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की, और इस जीत के हीरो रहे रवीचंद्रन अश्विन। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में, अश्विन ने पहली पारी में महत्वपूर्ण समय पर बल्लेबाजी की और 113 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरी पारी में अश्विन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 21 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया था, लेकिन अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया।

अपने इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड स्थापित किए। अश्विन की इस ऑलराउंड क्षमता ने टीम इंडिया को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

अश्विन ने कर्टनी वॉल्श का तोडा रिकॉर्ड

IND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेन वॉर्न का तोडा रिकॉर्ड्स, पढ़िए पूरी खबर

अश्विन ने इस मैच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ दिया। वॉल्श के नाम टेस्ट में कुल 519 विकेट हैं, और अश्विन ने जैसे ही शाकिब अल हसन को आउट किया, उन्होंने वॉल्श को पार कर लिया। अब अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है और इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। अश्विन की यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह टीम इंडिया के लिए भी गर्व का क्षण हैं।

महान गेंदबाज शेन वॉर्न के रिकॉर्ड कि की बराबरी

IND vs BAN 1st Test : चेन्नई में चला अश्विन का जादू, एक ही मैच में वॉल्श-शेन वॉर्न का तोडा रिकॉर्ड्स, पढ़िए पूरी खबर

अश्विन का यह टेस्ट क्रिकेट में 37वां फाइव विकेट हॉल है, और इस उपलब्धि के साथ वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन इस सूची में सबसे आगे हैं।इसके अलावा, अश्विन एक ही मैच में फाइव विकेट हॉल और शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने चार बार ऐसा किया है। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के इयान बॉथम हैं, जिन्होंने पांच बार यह उपलब्धि हासिल की हैं।

अश्विन ने इस टेस्ट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह भारत के लिए एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 38 साल और 2 दिन की उम्र में किया, जबकि पहले यह रिकॉर्ड वीनू मांकड़ के नाम था, जिन्होंने 1955 में 37 साल और 206 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

Leave a comment