IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा समेत जीत के 5 हीरो रहे अहम। जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को जीत की दिशा में अग्रसर किया और मैच के हीरो साबित हुए। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी बेहतरीन 60 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 

श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में 44 रनों की अहम पारी खेलते हुए टीम की स्थिरता बनाए रखी। गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा। जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। आइए जानते हैं भारतीय जीत के हीरो खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

1. रोहित शर्मा (बल्लेबाज) 

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में दूसरे वनडे में धमाकेदार पारी खेलते हुए अपने हिटमैन अंदाज का शानदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से फॉर्म में वापसी की तलाश कर रहे रोहित ने इस मैच में 132.22 के स्ट्राइक रेट से आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 90 गेंदों पर 119 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे।

2. शुभमन गिल (बल्लेबाज) 

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

पहले वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल ने दूसरे वनडे में विराट कोहली की वापसी के बाद ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 136 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने भारत को मजबूत शुरुआत दी। शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर तेज़तर्रार 60 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। 

3. श्रेयस अय्यर (बल्लेबाज) 

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

श्रेयस अय्यर ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे की शानदार फॉर्म को कटक में भी जारी रखा। दूसरे वनडे में वे फिफ्टी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन अपनी ही गलती के कारण दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए। उन्होंने 47 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। 

4. अक्षर पटेल (ऑलराउंडर)

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में आ गई थी, लेकिन अक्षर पटेल ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की दहलीज पार कराई। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 95.35 रही। 

5. रवींद्र जडेजा (ऑलराउंडर)

IND vs ENG 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से रोंधा, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा सहित ये रहे जीत के 5 हीरो

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न केवल विजयी चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने 7 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी में उनका योगदान खास रहा, जहां उन्होंने 10 ओवर में महज 35 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी इकोनॉमी रेट 3.50 की रही। जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Leave a comment