IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाडी देंगे कड़ी टक्कर, जानें दूसरे वनडे की संभावित टीम और अन्य जानकारी

IND vs ENG दूसरे वनडे में भारत सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा, जबकि इंग्लैंड कड़ी टक्कर देने को तैयार है। जानें संभावित प्लेइंग XI और अन्य अहम जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार (9 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में 4 विकेट की जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उनकी नजर सीरीज को जीतने पर होगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 9 फरवरी 2025 को कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों को परखने का अंतिम अवसर है, जो 19 फरवरी 2025 से शुरू होगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर संभालेंगे। 

नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने का प्रयास करेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

IND vs ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाडी देंगे कड़ी टक्कर, जानें दूसरे वनडे की संभावित टीम और अन्य जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक कुल 108 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 59 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड ने 44 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले टाई हुए हैं जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों के बीच हालिया पांच वनडे मैचों में भारत ने चार बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इस शानदार रिकॉर्ड के साथ टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी 

IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाडी देंगे कड़ी टक्कर, जानें दूसरे वनडे की संभावित टीम और अन्य जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज यानी रविवार, 9 फरवरी 2025 को कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे किया जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप उपलब्ध होगा।

भारत और इंग्लैंड का स्क्वॉड

IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाडी देंगे कड़ी टक्कर, जानें दूसरे वनडे की संभावित टीम और अन्य जानकारी

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

Leave a comment