Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! अब सुबह जल्दी खुलेंगे राम मंदिर के कपाट, ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया, अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे मंदिर के कपाट। अयोध्या राम मंदिर

प्रयागराज महाकुंभ से लौटते श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने पर मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बदल दिया, अब रोजाना तीन लाख भक्त आ रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में राम मंदिर पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन के समय में बदलाव किया है। अब मंदिर के कपाट एक घंटे पहले ही खोल दिए जा रहे हैं।

सुबह 6 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! अब सुबह जल्दी खुलेंगे राम मंदिर के कपाट, ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला

अब राम मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पहले यह समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक था। ट्रस्ट के अनुसार, मंगला आरती तड़के 4 बजे होती है, इसके बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है और फिर सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती के साथ मंदिर के पट खुलते हैं।

भोग के दौरान भी दर्शन का अवसर

मंदिर में दोपहर 12 बजे राजभोग अनुष्ठान होता है, लेकिन इस दौरान भी भक्त दर्शन कर सकते हैं। पहले भोग के समय मंदिर के पट बंद कर दिए जाते थे, लेकिन अब श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल रहा है।

शाम 7 बजे होती है संध्या आरती

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! अब सुबह जल्दी खुलेंगे राम मंदिर के कपाट, ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला

संध्या आरती का समय शाम 7 बजे तय किया गया है। इस दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद किए जाते हैं और आरती के बाद फिर से दर्शन की अनुमति दी जाती है। संध्या आरती के दौरान दीप जलाने की परंपरा होती है, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।

रात 10 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे कपाट

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! अब सुबह जल्दी खुलेंगे राम मंदिर के कपाट, ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला

रात 10 बजे शयन आरती के साथ रामलला को विश्राम के लिए सुलाया जाता है और मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पहले यह आरती रात 9:30 बजे होती थी, लेकिन अब श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।

राम मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था भक्तों की सुविधा के लिए की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग सुगमता से रामलला के दर्शन कर सकें।

Leave a comment