IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, रच दिया बड़ा कीर्तिमान, हाशिम अमला का वर्ल्ड​ रिकॉर्ड किया ध्वस्त

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने हाशिम अमला का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ने में सफलता हासिल कर ली। गिल ने तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जबरदस्त शतक जड़कर अपनी फॉर्म का शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने महज 95 गेंदों में अपना 7वां वनडे शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीसरी बार 50+ स्कोर करने का बड़ा कारनामा किया। 

नागपुर में खेले गए पहले वनडे में वह अपने शतक से 13 रन दूर रह गए थे, जबकि कटक में उन्होंने 60 रनों की पारी खेली थी। लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को शतक में तब्दील कर दिया। शुभमन गिल 3 मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर करने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि क्रिस श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने हासिल की थी। 

3 वनडे मैचों की सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, रच दिया बड़ा कीर्तिमान, हाशिम अमला का वर्ल्ड​ रिकॉर्ड किया ध्वस्त

* क्रिस श्रीकांत बनाम श्रीलंका, 1982 (घर पर)
* दिलीप वेंगसरकर बनाम श्रीलंका, 1985 (विदेश)
* मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम श्रीलंका, 1993 (विदेश)
* एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019 (विदेश)
* श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड, 2020 (विदेश)
* इशान किशन बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (विदेश)
* शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (घर पर)

शुभमन गिल ने हाशिम अमला का वर्ल्ड​ रिकॉर्ड किया ध्वस्त 

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, रच दिया बड़ा कीर्तिमान, हाशिम अमला का वर्ल्ड​ रिकॉर्ड किया ध्वस्त

शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। गिल ने यह उपलब्धि अपने 50वें वनडे मैच में हासिल की, जिससे उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमला ने 51 पारियों में 2500 रन पूरे किए थे, जबकि गिल ने यह कारनामा सिर्फ 50 पारियों में कर दिखाया।

वनडे में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, रच दिया बड़ा कीर्तिमान, हाशिम अमला का वर्ल्ड​ रिकॉर्ड किया ध्वस्त

* शुभमन गिल (भारत) - 50 पारी 
* हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 51 पारी 
* इमाम उल हक (पाकिस्तान) - 52 पारी 
* विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - 56 पारी 
* जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड) - 56 पारी 

Leave a comment