भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त 2026 से गाले में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी हैं और अब प्लेइंग-11 व रणनीति पर फोकस है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दोनों टीमें 15 अगस्त 2026 से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अभियान के लिहाज से काफी अहम है। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे जरूरी सवाल है कि India vs Sri Lanka 1st Test कितने बजे शुरू होगा? अगर आप भारत में यह मुकाबला देख रहे हैं, तो समय नोट कर लीजिए, क्योंकि टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह होगी।
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट कब शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार, 15 अगस्त 2026 को खेला जाएगा। मुकाबले की मेजबानी गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम करेगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। इससे पहले सुबह 9:30 बजे टॉस होगा। यानी अगर आप मुकाबले का टॉस और टीमों की अंतिम प्लेइंग इलेवन जानना चाहते हैं, तो 9:30 बजे से ही नजर बनाए रखना बेहतर होगा। IND vs SL 1st Test की जरूरी जानकारी
- मैच: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट
- तारीख: 15 अगस्त 2026
- स्थान: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम
- टॉस: सुबह 9:30 बजे IST
- मैच शुरू: सुबह 10:00 बजे IST
- सीरीज: 2 टेस्ट मैच
प्रतियोगिता WTC 2025-27

टेस्ट क्रिकेट में एक दिन अधिकतम 90 ओवर का खेल निर्धारित होता है। हालांकि बारिश, खराब रोशनी या अन्य कारणों से खेल के समय में बदलाव हो सकता है। भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। टीम ने टेस्ट मैच से पहले कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला भी खेला, जिसके बाद खिलाड़ी गॉल पहुंचे। अब टीम की नजर सीरीज की मजबूत शुरुआत पर है।
यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। भारत और श्रीलंका दोनों के लिए WTC अंक काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हर टेस्ट का नतीजा उनके प्रतिशत अंक (PCT) और अंतिम तालिका की स्थिति पर असर डाल सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका की बात की जाए तो भारतीय टीम 48.15 के पीसीटी के साथ इस वक्त पांचवें नंबर पर चल रही है, वहीं श्रीलंका का पीसीटी 41.67 प्रतिशत है। वो छठे स्थान पर है।
दोनों टीमों का स्कॉड
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।










