India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली से वैश्विक AI एजेंडा तय करने की तैयारी

नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 में बिल गेट्स, सुंदर पिचाई, मुकेश अंबानी समेत दिग्गज जुटेंगे। फोकस सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी AI विकास पर रहेगा।

नई दिल्ली में होने वाला India AI Impact Summit 2026 वैश्विक AI नीति और तकनीक पर निर्णायक संवाद का मंच बनेगा। इसमें बिल गेट्स, सुंदर पिचाई, मुकेश अंबानी, सैम ऑल्टमैन और जेनसन हुआंग जैसे दिग्गज शामिल होंगे। समिट का फोकस सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी AI विकास पर रहेगा।

India AI Impact Summit: 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित यह वैश्विक समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को दिशा देने के लिए हो रहा है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates, गूगल के CEO Sundar Pichai, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani, OpenAI के CEO Sam Altman और NVIDIA प्रमुख Jensen Huang समेत 40 से अधिक वैश्विक CEO भाग लेंगे। समिट का उद्देश्य सरकार, उद्योग और रिसर्च को एक मंच पर लाकर AI के सुरक्षित उपयोग, नीति निर्माण और भारत के sovereign AI मॉडल पर वैश्विक सहमति बनाना है।

कौन-कौन से दिग्गज होंगे मंच पर

इस समिट में टेक और पॉलिसी वर्ल्ड की बड़ी हस्तियां एक साथ दिखेंगी। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates, गूगल और अल्फाबेट के CEO Sundar Pichai, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani, OpenAI के CEO Sam Altman और NVIDIA के प्रमुख Jensen Huang जैसे नाम शामिल हैं। आयोजकों के मुताबिक 40 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय CEO अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगे।

सरकार और निजी क्षेत्र के बीच AI सहयोग इस समिट की बड़ी पहचान होगी। नीति निर्माण, निवेश और तकनीकी नेतृत्व को एक ही फ्रेम में लाकर AI के भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश की जा रही है।

700+ सेशन, AI Impact Expo और Sovereign AI पर जोर

पांच दिनों में 700 से अधिक सेशन होंगे, जिनमें AI safety, governance, ethical use और data protection जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत के sovereign AI मॉडल और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने पर भी गहन मंथन किया जाएगा।

समिट का प्रमुख आकर्षण AI Impact Expo है, जो 70 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा। इसमें 30 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, क्लाइमेट और एनर्जी सेक्टर में AI के वास्तविक उपयोग दिखाएंगे। मकसद साफ है, AI को केवल लैब तक सीमित न रखकर जमीन पर असर दिखाना।

स्किलिंग, समाज और तीन सूत्रों वाला एजेंडा

समिट में AI for ALL, AI by HER और YUVAi जैसे स्किलिंग और समावेशन कार्यक्रमों को प्रमुखता मिलेगी। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा, ताकि AI विकास का लाभ समाज के व्यापक हिस्से तक पहुंचे।

पूरा कार्यक्रम People, Planet और Progress के तीन सूत्रों पर आधारित है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi के शामिल होने की उम्मीद है। अंतिम दिन GPAI काउंसिल की बैठक और Leaders Declaration के जरिए वैश्विक AI सहयोग की अगली दिशा तय की जाएगी।

Leave a comment