इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर हो सकते हैं बुमराह:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पर भी असमंजस,

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अब आईपीएल से बाहर होने की खबरे आ रही है, वे पिछले सात महीने से क्रिकेट से दूर है, वे अक्टूबर-नवम्बर मे होने वाले वर्ल्डकप में वापसी करेंगे

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह IPL 2023 से बाहर हो सकते हैं। वहीं अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो उनके खेलने पर अभी भी संशय है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल जून में इंग्लैंड में होना है। भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह की चोट को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। वह अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर हो सकते हैं बुमराह:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पर भी असमंजस,

 

NCA में रिहैब कर रहे हैं बुमराह
बुमराह IPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वहां पर पिछले कुछ समय गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन टीम मैनेजमेन्ट ने उनकी फिटनेस के आधार पर किसी तरह का कोई खतरा ना उठाते हुए उन्हें टीम में नहीं चुना गया। उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह मार्च-अप्रैल में होने वाले IPL से वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके फिट होने में समय लग सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर हो सकते हैं बुमराह:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पर भी असमंजस,

टीम मैनेजमेंट का फोकस भारत में होने वाले वर्ल्डकप पर  
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2023 और जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलने पर संशय है। ऐसे में बुमराह अब इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने बुमराह को इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कराने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में अक्टूबर- नवंबर में होना है।

7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं जसप्रीत बुमराह
बुमराह पिछले 7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेला था। दरअसल पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर बुमराह को पीठ में परेशानी सामने आई थी। स्ट्रैस फ्रेक्चर की वजह से बुमराह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की, लेकिन 2 मैच के बाद ही वह बाहर हो गए। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप से भी बुमराह पूरी तरह से बाहर हो गए थे।

Leave a comment