IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार को खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। केकेआर ने 154 रन का लक्ष्य फिलिप सॉल्ट की बेहतरीन पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

स्पोर्ट्स: दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार (29 अप्रेल) को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 153 का स्कोर खड़ा कर पाई। इसके जवाब में केकेआर ने 16.3 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। केकेआर के लिए फिलिप सॉल्ट ने तूफानी अर्धशतक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया था।

दिल्ली के बल्लेबाज हुए फ्लॉप

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन यह फैसला पूरी टीम के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ. दिल्ली की आधी टीम मात्र 93 के स्कोर पर पवैलियन लोट गई. डीसी ने नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (13), शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रेजर-मैकगर्क (12), अक्षर पटेल (15), अभिषेक पोरेल (18) रन का योगदान दिया

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की शानदार पारी खेली, जो इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज का उच्चत्तम स्कोर रहा. इनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने (27) रन का योगदान दिया। शाई होप (6) और ट्रिस्टन स्टब्स (1), रसिख दार सलाम (8), कुशांगा (1) और विल्लियम्स एक रन बनाकर कुलदीप यादव के साथ नाबाद लौटे।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके तीन विकेट

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज के पास कोलकाता के गेंदबाजों का कोई तोड़ नहीं था. वरुण चक्रवर्ती ने अपने कोटे के चार ओवर में मात्र 16 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने ऋषभ पंत (27), ट्रिस्टन स्टब्स (1) और कुशांगा (1) को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को दो-दो तथा मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को एक-एक सफलता हासिल हुई।

कोलकाता ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स के 154 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बहुत शानदार रही। ओपनर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। सुनील नरेन (10) और रिंकू सिंह (11) जल्दी पवैलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने नरेन को सातवें और सॉल्ट को नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। वेंकटेश अयर 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाकर 26 रन और कप्तान श्रेयस अयर 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाकर मैच जीताकर नाबाद लौटे।

फिलिप सॉल्ट का तूफानी अर्धशतक

IPL 2024 DC vs KKR Match: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से रौंधा, सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी, केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। इसके जवाब में जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। फिल सॉल्ट ने तूफानी पारी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और पांच छक्के की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके बल्ले से इस सीजन का ताबड़तोड़ चौथा अर्धशतक देखने को मिला। अक्षर पटेल ने बोल्ड करके सॉल्ट की आतिशी पारी पर ब्रेक लगाया।

 

Leave a comment