IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दहलीज तक पहुंच चुकी है। राजस्थान ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ को सात विकेट से हरा दिया। जिसके बाद नौ मैचों में आठ जीत के साथ वह 16 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं।

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

स्पोर्ट्स: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को खेले गए शानदार मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स को उसी के घर में धूल चटाई है. कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को विजय दिलाई। सैमसन और जुरेल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी कर लखनऊ को सात विकेट से मात दे दी। राजस्थान की टीम प्लेऑफ के बहुत ज्यादा निकट पहुंच गई है और नॉकआउट में पहुंचना लगभग निश्चित हो गया हैं।

राहुल ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत बहुत खराब हुई. ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (8) और पिछले मैच के हीरो रहे मार्कस स्टोइनिस (00) रन बनाकर जल्दी पवैलियन लोट गए.  उसके बाद कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर लड़खड़ाती हुई अपनी टीम को संभाला और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। राहुल ने 48 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। तथा अपनी टीम को बेहतरीन परिस्थिति में पहुंचाया।

दीपक हुड्डा का अर्द्धशतक

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

लखनऊ सुपरजाएंट्स को मात्र 11 के स्कोर पर दो झटके लग गए. उसके बाद दीपक हुड्डा ने कप्तान केएल राहुल का अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 115 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा ने 31 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 50 रनों की बेहतरीन और मुख्य पारी खेली। दोनों के दम पर टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर बनाया। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा को दो तथा ट्रेट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

यशस्वी और बटलर शानदार ओपनिंग

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

लखनऊ सुपरजाएंट्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की शुरुआत बहुत ही शानदार रही है. ओपनर यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी ने टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 रन जोड़े। बटलर 18 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन और यशस्वी जायसवाल ने भी 18 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। रियान पराग 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन का योगदान देकर पवैलियन लोट गए।

सैमसन की नाबाद कप्तानी पारी

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

राजस्थान की अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मात्र 18 रन पर तीन झटके देकर राजस्थान की कमर तोड़ दी. लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए अपनी टीम को मुश्किल की घड़ी से बाहर निकाला। उन्होंने मात्र 33 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 71 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली और एक बार फिर से उन्होंने अपने आपको को शाबित करके दिखाया।

ध्रुव जुरेल की शानदार पारी

IPL 2024 LSG vs RR Match: तेज गति से आगे बढ़ रहा राजस्थान का विजय रथ, लखनऊ को दी सात विकेट से मात, सेमसन की कप्तानी पारी

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का ध्रुव जुरेल ने अच्छा साथ दिया। जुरेल और सैमसन ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी जो टीम के लिए मैच जिताऊ साबित हुई. इससे पहले राजस्थान के लिए युसूफ पठान और पारस डोगरा द्वारा 2010 में 107 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की गई थी। जुरेल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सैमसन के साथ नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ के लिए यश ठाकुर, मार्कस स्टोइनिस और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment