IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार (१२ अप्रेल) को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटा दी. इस शानदार मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की सेना ने विराट कोहली की RCB को परास्त कर दिया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह विकेट का 'पंजा' लगा दिया। उसके बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने बोलरों की खूब क्लास लगाई।

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

स्पोर्ट्स: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की पटरी पर लौटकर रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई ने होम ग्राउंड वानखेड़ा स्टेडियम में RCB को सात विकेट से परास्त कर दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने आठ विकेट के नुकसान पर 196 रनों का दमदार स्कोर बनाया।

ईशान और रोहित के बीच शानदार साझेदारी

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

आरसीबी के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार रही थी. ईशान किशन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 101 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। ईशान किशन ने इस मैच में 202.84 के स्ट्राइक रेट से 34 बॉल का सामना करते हुए सात चौके और पांच हवाई छक्के की मदद से 69 रन की दमदार पारी खेली थी

रोहित शर्मा या हिटमैन ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को बखूभी संभाला और टीम को दूसरी जीत दिलाई। कप्तान पांड्या ने छह गेंदों में तीन गगनचुंभी छक्कों की मदद से 21 रन और तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को विजय हासिल करवाई।

सूर्या ने मचाया कहर

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

मुंबई के ईशान किशन के विकेट के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए खतरनाक खिलाडी सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेलते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सूर्या ने मात्र 17 गेंदों में पचासा ठोक कर RCB रीढ़ तोड़ दी। स्टार बल्लेबाज ने 273.78 के स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों का सामना करते हुए पांच सनसनाते चौके और 4 आसमानी छक्के की मदद से 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें विजयकुमार विशक ने लोमरोर के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजयकुमार विशक और विल जैक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

डुप्लेसिस और रजत पाटीदार की दमदार पारी

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली जल्दी आउट होकर पैवेलियन लोट गए. फाफ डुप्लेसिस ने तूफानी पारी का नजारा पेश करते हुए 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रनों की दमदार पारी खेली।

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

रजत पाटीदार ने विल जैक्स के आउट होने के बाद फाफ डुप्लेसिस का अच्छा साथ दिया अर्धशतक लगाया। रजत ने अपने पारी के दौरान 191.85 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों का सामना करते हुए तीन सनसनाते चौके और चार आसमानी छक्के की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की तूफानी साझेदारी हुई।

दिनेश कार्तिका ने दिखाया बल्ले का दम

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक ने हरफमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने  230.43 के स्ट्राइक रेट 23 गेंदों का सामना करते हुए अपना 21वां पचासा पूरा किया और पांच फर्राटेदार चौके और चार आकाशीय छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली थी। इनके बाद सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. आकाश दीप दो रन, विजय कुमार शून्य, सौरव चौहान 9 रन और लेमरोर शून्य अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

बुमराह न लगाया विकेट का 'पंजा'

IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस लोटी जीत की पटरी पर, बुमराह ने मारा 'पंजा', ईशान और सूर्यकुमार का जलवा

आरसीबी के खिलाडियों के लिए बुमराह काल बनकर मैदान में उतरे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली (3 रन) को ईशान किशन के हाथों कैच करवाकर पेवेलियन भेज दिया।उसके बाद अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस (61 रन), महिपाल लोमरोर (0 रन) को एलबीडब्ल्यू इसके बाद 19वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट सौरव चौहान (9 रन) और विजयकुमार विशक (0 रन) को आउट कर टीम को 196 रनों के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई के लिए बुमराह के अलावा गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने बी एक-एक विकेट अपने नाम किया था।

 

Leave a comment