Faridabad Crime News: बाइक सवार दो लोगों ने युवक के सिर पर पेचकस से किया हमला, युवक को दिल्ली ट्रामा सेंटर किया रेफर

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो लोगों ने मिलकर एक चलते हुए आटो को रुकवा लिया और उसमें बैठे युवक के सिर में पेचकस मारकर वहां से रफूचक्कर हो गए। युवक इस हादसे में सर से अधिक खून बहने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

फरीदाबाद: खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में दो लोगों ने मिलकर एक दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों ने एक चलते आटो को किसी सुनसान सी जगह पर रुकवाकर उसमें बैठे युवक के सिर पर पेचकस से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सर से बहुत ज्यादा खून बहने लगा था. मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। भारत कालोनी में रहने वाले रिंकू कुमार शर्मा ने पुलिस को इस हादसे से अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तहकीकात करना शुरू कर दिया।

दोस्त ने दी पुलिस को सूचना

Faridabad Crime News: बाइक सवार दो लोगों ने युवक के सिर पर पेचकस से किया हमला, युवक को दिल्ली ट्रामा सेंटर किया रेफर

पुलिस अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि भारत कालोनी में रहने वाले रिंकू कुमार शर्मा ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया है. उसने रिपोर्ट में बताया कि वह उत्तर प्रदेश बुलंदशहर का निवासी है। रिंकू कुमार के अनुसार वह और उसका दोस्त बिट्टू कुमार शाम के समय आटो में बैठकर खेडी पुल की तरफ से जा रहे थे।

बताय कि उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तरुण कुमार और योगेश कुमार ने उनके आटो के सामने बाइक लगा दी। आटो रुकने बाद वह दोनों पास आकर गाली- गलौज करने लगे। जब बिट्टू कुमार ने इस बात का विरोध किया तो योगेंद्र कुमार ने जेब से पेचकस निकालकर उसके  सिर पर मार दिया। जिससे उसके दोस्त के सर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। उसके बाद उसे तुरंत ऑटो में डालकर इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल लेकर आए. जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अच्छे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी उसकी हालत नाजुक है. पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई हैं।

Leave a comment