IPL 2024 PBKS vs RR Match: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में हेटमायर में पलटा पासा

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने आशुतोष शर्मा की 31 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल ने एक गेंद के शेष रहते हुए सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया हैं।

IPL 2024 PBKS vs RR Match: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में हेटमायर में पलटा पासा

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 के 27वें रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को तीन विकेट से पटखनी देते हुए एक बार फिर से जीत की पटरी पर लोट आई। राजस्था इस सीजन में पांच मैच जीतकर पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने आशुतोष शर्मा की 16 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 147 रन बनाए। राजस्थान ने एक गेंद के शेष रहते हुए सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर तीन विकेट से मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

आखरी ओवर में देखने को मिला रोमांच

IPL 2024 PBKS vs RR Match: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में हेटमायर में पलटा पासा

मैच के दौरान दूसरी पारी का आखरी या 20वां ओवर रोमांच से भरपूर रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हेटमायर ने अपना आक्रामक रवैया अपनाया और टीम को जीत दिलाई। इस ओवर में राजस्थान को जीत के लिए छह गेंदों में मात्र 10 रन की दरखास्त थी। लेकिन पहली और दूसरी गेंद डॉट बोल रही। उस समय पलड़ा बराबर का सा हो गया था. परन्तु तीसरी गेंद पर हेटमायर ने जोरदार छक्का लगाकर राजस्थान को जीत की महक दिला दी। उसके बाद  पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने जोरदार छक्का मारकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस तूफानी पारी की बदौलत हेटमेयर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।

जायसवाल और कोटियन के बीच शानदार साझेदारी

IPL 2024 PBKS vs RR Match: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में हेटमायर में पलटा पासा

पंजाब के द्वारा बनाए गए रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही थी। यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 39 रन की आतिशी पारी खेली और तनुष कोटियन ने इनका अच्छा साथ दिया। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 24 की अहम पारी खेली थी. दोनों खिलाडियों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इनके अलावा कप्तान संजू सैमसन (18), रियान पराग  (23), ध्रुव जुरेल छह, रोवमैन पॉवेल (11) और केशव महाराज ने मात्र एक रन बनाया। पंजाब के लिए सैम करन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट जबकि अर्शदीप सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता प्राप्त की थी।

आशुतोष शर्मा ने बचाई टीम की लाज

IPL 2024 PBKS vs RR Match: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में हेटमायर में पलटा पासा

पंजाब किंग्स के लिए आशुतोष शर्मा संकटमोचक बनकर आए और टीम के लिए 193.75 के स्ट्राइक रेट से महज 16 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन की तूफानी पारी खेली थी. इनके अलावा जितेश शर्मा (29) और लियाम लिविंगस्टोन (21) रन ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सैम करन (05), शशांक सिंह (09) और हरप्रीत बराड़ (03) टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। राजस्थान के लिए आवेश खान और महाराज ने दो-दो विकेट तथा ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और चहल को एक-एक सफलता मिली।

Leave a comment