Jharkhand Politics News: भाजपा पर बरसे सीएम चंपई; कहां - झारखण्ड में जीतेंगे सभी 14 सीटें

झारखंड हिंदी न्यूज़, कर्नाटका हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, रांची हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन शनिवार (१३ अप्रेल) को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला के गम्हरिया क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान वहां के ग्रामीणों से मुलाकात कर पार्टी के लिए वोट मांगे।

गम्हरिया: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन तीन दिन के दौरे पर  शनिवार को अपने विधानसभा सरायकेला के गम्हरिया क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए गए हैं। इस दौरान कांड्रा मोड़ पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका फूलो की माला पहनकर आदर सत्कार किया।  झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) कार्यकर्ताओं और बूथ स्तरीय लोगों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया और उन्हें चुनावी में जीत के सूत्र व मन्त्र दिए। इसके बाद Subkuz.com के पत्रकारों से बातचित करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी की बैठक

Jharkhand Politics News: भाजपा पर बरसे सीएम चंपई; कहां - झारखण्ड में जीतेंगे सभी 14 सीटें

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री सोरेन ने कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के सदस्यों को लोकसभा चुनाव में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) और गठबंधन दल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के गुप्त टिप्स दिए। इसके बाद में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बूथ संख्या एक से लेकर दस तक के झामुमो के बूथ अध्यक्षों और सदस्यों संग आयोजित जनसभा में भाग लिया और जनता को संबोधित किया।

सोरेन ने भाजपा पर कसा तंज

Jharkhand Politics News: भाजपा पर बरसे सीएम चंपई; कहां - झारखण्ड में जीतेंगे सभी 14 सीटें

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान Subkuz.com के पत्रकार से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहां कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की सरकार है और इस सरकार में सरे नेता बेरोजगारी को बढ़ावा देते है. सोरेन ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहां कि 50 साल पूरी करने वाली महिलाओं को पेंशन देने का काम हमारी सरकार ने किया हैं।

सोरेन ने आगे कहां कि कमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना के माध्यम से आवासहीन लोगों को मकान उपलब्ध करा कर उनके सर पर छत डालने का काम किया है। रोजगार के क्षेत्र के बारे में बताते हुए कहां कि आदिवासी, मूलवासी और स्थानीय लोगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करवाकर उनको जीने का नया आयाम दिया हैं।

झारखंड में सभी 14 सीट जीतेंगे - चंपई सोरेन

Jharkhand Politics News: भाजपा पर बरसे सीएम चंपई; कहां - झारखण्ड में जीतेंगे सभी 14 सीटें

मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ने मीडिया के सामने कहां कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जीत के साथ लोकसभा जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओ ने अभी से तैयारी में पूरा जोर लगा दिया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर उनसे सवाल पूछने पर उन्होंने  कहां कि संगठन में फैसला सामूहिक निर्णय के बाद लिया जाता है। इस बात का इंतजार कीजिए आप सभी को ताश के पत्ते खुलने पर बहुत मजा आएगा।

Leave a comment