IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में एक रन से करारी शिकस्त झेलनी। हैदराबाद के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान सात विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई।

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

स्पोर्ट्स: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए 50वें मुकाबले का नतीजा आखरी गेंद पर हुआ. हैदराबाद ने राजस्थान को एक विकेट से मात दे दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ चतुर्थ स्थान पर पहुंच चुकी हैं। 

रियान पराग ने खेली शानदार पारी

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन (00) और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर (00) का विकेट जल्दी गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार ने इन दोनों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और हरफमौला खिलाडी रियान पराग ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 78 गेंद में 134 रन की महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की। रियान पराग ने 49 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के की मदद से 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पराग को अपना शिकार बनाया।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

यशस्वी जायसवाल ने रियान पराग का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की आलीशान पारी खेली। टी नटराजन ने जायसवाल को बोल्ड आउट करके हैदराबाद के लिए खतरा बन रही साझेदारी को तोड़ दिया। इनके बाद राजस्थान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और हेटमायर 9 गेंद में 13 रन, ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। अंतिम ओवर में राजस्थान को सिर्फ 13 रन की दर्खास्त थी, लेकिन पॉवेल के आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से टीम एक रन से चूक गई और मैच को गंवा दिया। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार को तथा टी नटराजन और पैट कमिंस को दो-दो सफलता हासिल हुई।

ट्रेविस हेड ने दी टीम को अच्छी शुरुआत

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने पहले पावरप्ले में ही 37 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। टीम को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 10 गेंद में 12 रन और अनमोलप्रीत सिंह 5 रन के रूप में दो झटके लगे। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 44 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

नीतीश रेड्डी की नाबाद धुआंधार बल्लेबाजी

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

नीतीश रेड्डी और ट्रेविस हेड के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 96 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर हैदराबाद की लड़खड़ाती पारी को संभाला ओर साथ ही तेजी से स्कोर बोर्ड को भी आगे बढ़ाया। नीतीश रेड्डी ने 42 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन का योगदान दिया। नीतीश रेड्डी टीम के लिए 76 रन की नाबाद पारी खेलकर पवैलियन लौटे।

हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी

IPL 2024 RR vs SRH Match: राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से दी मात, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शतकीय साझेदारी बेकार

हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए मात्र 32 गेंदों में 70 रन की नाबाद साझेदारी हुई. हेनरिक क्लासेन ने मात्र 19 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम का स्कोर दो सौ रन के पार पहुंचाया। राजस्थान के लिए आवेश खान को दो और संदीप कुमार को एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment