Odisha Politics News: राहुल गांधी तीन मई को आएंगे ओडिशा, पीएम मोदी इस दिन भरेंगे चुनावी हुंकार, जानें पूरा शेड्यूल

ओडिशा हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, भुवनेस्वर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में मौसम की गर्मी के साथ सियासत की गर्माहट भी तेज होने लगी है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी और भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के दौरे पर आएंगे।

संबलपुर: ओडिशा में 28 अप्रैल को कटक जिला के सालेपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रैली करके चुनावी हुंकार बरी थी. इनके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और 5टी अध्यक्ष वी कुमार पांडियन ने भी गरज के साथ चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। कांग्रेस के पोस्टर बॉय राहुल गांधी एक बार फिर से अपने ताल ठोकने के लिए ओडिशा दौरे पर आने वाले हैं।

राहुल गांधी सभा को करेंगे संबोधित

Odisha Politics News: राहुल गांधी तीन मई को आएंगे ओडिशा, पीएम मोदी इस दिन भरेंगे चुनावी हुंकार, जानें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस पार्टी अध्यक राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को देखकर आने वाली 3 मई को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं. यहां कोरापुट संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रायगढ़ा में सुबह 11:10 बजे आयोजित एक जनसभा को संबोधित करतये हुए जनता से संपर्क करने वाले हैं। उनकी सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शरत कुमार पटनायक, तेलंगाना प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता समेत कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भी उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी ब्रह्मपुर और नवरंगपुर में करेंगे जनसभा

Odisha Politics News: राहुल गांधी तीन मई को आएंगे ओडिशा, पीएम मोदी इस दिन भरेंगे चुनावी हुंकार, जानें पूरा शेड्यूल

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुर और नवरंगपुर में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी पहली बार ओडिशा दौरे पर आ रही हैं. उनके आगमन को लेकर राज्य के भाजपा नेताओं, उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं।

बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की इस बार दक्षिण ओडिशा पर कुछ खास नजर है। इसी को देखते हुए उनका पहला चुनावी कार्यक्रम गंजाम जिला के ब्रह्मपुर में सुबह 10:10 बजे रखा गया है, जबकि दूसरा कार्यक्रम दोपहर सवा 12 बजे नवरंगपुर में स्थापित किया गया है। इन दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के विजय संकल्प समावेश करंगे और सभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के  उम्मीदवारों को वोट देने की अपील भी करेंगे।

 

 

Leave a comment