Lok Sabha Election 2024: धर्मेंद्र प्रधान ने इस सीट से किया नामांकन दाखिल, आराध्य देवी से लिया जीत का आशीर्वाद

ओडिशा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में संबलपुर लोकसभा सीट से गुरुवार (२ मई) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। इससे पहले उन्होंने आराध्य देवी की पूजा-अर्चना करके उनसे जीत का आशीर्वाद लिया। वह नामांकन करने के लिए रोड शो करते हुए उपजिलाधीश के कार्यालय पहुंचे।

Lok Sabha Election 2024: धर्मेंद्र प्रधान ने इस सीट से किया नामांकन दाखिल, आराध्य देवी से लिया जीत का आशीर्वाद

संबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में संबलपुर लोकसभा सीट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह नामांकन करने के लिए रोड शो करते हुए संबलपुर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। भाजपा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपनी आराध्य देवी की पूजा-अर्चना करके उनसे जीत का आशीर्वाद ग्रहण किया।

प्रधान ने किया रोड शो

Lok Sabha Election 2024: धर्मेंद्र प्रधान ने इस सीट से किया नामांकन दाखिल, आराध्य देवी से लिया जीत का आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आराध्य देवी की पूजा-अर्चना काने के बाद उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त करके रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे थे। यह रैली पाटनेश्वरी मंदिर, रामजी गुडी, बालिबंधा, कुंजेलपाड़ा, झारुआपाड़ा, नंदपाड़ा, मारवाड़ीपाड़ा, दलेईपाड़ा की परिक्रमा करने के बाद जिलाधीश कार्यालय पहुंची थी।

बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार प्रधान ने संबलपुर लोकसभा सीट के लिए, जयनारायण कुमार मिश्र ने संबलपुर विधानसभा और नाऊरी कुमार नायक ने रेंगाली विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था। Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान तीसरी बार चुनाव में शामिल होने के लिए नामांकन दाखिल किया हैं। इससे पहले वर्ष 2000 में उन्होंने पाललहडा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रुप में जीत हासिल करके विधायक बने और वर्ष 2004 में देवगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री चुने गए।

Leave a comment