IPL 2025: 43 की उम्र में धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज सुपरस्टार

IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ धोनी बने IPL के सबसे उम्रदराज सुपरस्टार

आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लगातार पांच हार के बाद जीत की राह पर लौटना सीएसके के लिए बेहद अहम रहा। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए 30वें मुकाबले में न सिर्फ उन्होंने अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई, बल्कि 43 साल और 280 दिन की उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतकर आईपीएल के सबसे उम्रदराज स्टार का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

धोनी ने इस उपलब्धि के साथ प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो साल 2014 में 42 साल और 208 दिन की उम्र में POTM बने थे। धोनी अब इस सूची में अकेले शीर्ष पर विराजमान हैं।

IPL 2025 में 'यंग एट हार्ट' धोनी का धमाका

IPL 2025: 43 की उम्र में धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज सुपरस्टार

सीएसके को 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 111 रन पर आधी टीम खोनी पड़ी। लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे एमएस धोनी, जिन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने शिवम दुबे (43*) के साथ मिलकर टीम को 3 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। इस जीत के साथ सीएसके ने अपने पिछले पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा और इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

विकेट के पीछे भी धोनी ने रचा इतिहास

केवल बल्ले से ही नहीं, बल्कि विकेट के पीछे भी धोनी ने कमाल कर दिया। उन्होंने लखनऊ के आयुष बदोनी को स्टंप आउट कर IPL में 200 विकेट के पीछे शिकार पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
• 46 स्टंपिंग्स (IPL में सर्वाधिक)
• 154 कैच

IPL 2025: 43 की उम्र में धोनी ने रचा इतिहास, बने सबसे उम्रदराज सुपरस्टार

धोनी ने किन दिग्गजों को पीछे छोड़ा?

खिलाड़ी              उम्र (POTM जीतते वक्त)
MS धोनी               43 साल, 280 दिन
प्रवीण तांबे             42 साल, 208 दिन
शेन वॉर्न                41 साल, 223 दिन
एडम गिलक्रिस्ट      41 साल, 181 दिन
क्रिस गेल               41 साल, 35 दिन

6 साल बाद धोनी को मिला POTM

ये धोनी का आईपीएल में 17वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड था और उन्होंने ये 2175 दिन (करीब 6 साल) बाद जीता। पिछली बार उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में ये अवॉर्ड जीता था। धोनी का यह प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि 'उम्र सिर्फ एक संख्या है'। उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस और फॉर्म से आलोचकों को चुप कराया, बल्कि करोड़ों फैंस को दिखा दिया कि 'थाला' अभी खत्म नहीं हुआ।

Leave a comment