IPL 2026: केकेआर ने हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में किया शामिल, गुजरात टाइटंस ने भी किया स्क्वाड में बदलाव

IPL 2026 से पहले टीमों में बदलाव जारी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया, वहीं गुजरात टाइटंस ने भी अपने स्क्वाड में बड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से पहले टीमों में बदलाव का सिलसिला जारी है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा के बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: Kolkata Knight Riders ने आईपीएल 2026 से पहले तेज गेंदबाज Harshit Rana के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। राणा की जगह तेज गेंदबाज Navdeep Saini को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। टी20 विश्व कप के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव के कारण राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 

ऐसे में केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव और बढ़ गया है, क्योंकि Akash Deep और Matheesha Pathirana भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।वहीं टीम मैनेजमेंट ने Mustafizur Rahman को भी बाहर कर दिया है, जिससे टीम को नए गेंदबाजी संयोजन के साथ टूर्नामेंट में उतरना पड़ेगा।

हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, नवदीप सैनी को मिला मौका

Kolkata Knight Riders को बड़ा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज Harshit Rana चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। रिपोर्ट के अनुसार टी20 विश्व कप के दौरान उनके दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह फिट नहीं हो सके। राणा के बाहर होने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर अतिरिक्त दबाव आ गया है, क्योंकि पहले से ही टीम के कुछ तेज गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं।

राणा की जगह केकेआर ने Navdeep Saini को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। सैनी के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है और वह पहले भी आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। सैनी ने अब तक 87 टी20 मैचों में 77 विकेट लिए हैं और एक बार चार विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 32 मैचों में 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 8.88 रही है।

सैनी ने टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें देर रात इस चयन की जानकारी मिली और यह उनके लिए बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मेहनत पर हमेशा भरोसा था और उन्हें विश्वास था कि उन्हें फिर से मौका मिलेगा। सैनी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में Royal Challengers Bengaluru के साथ की थी। इसके बाद वह Rajasthan Royals के लिए भी खेल चुके हैं। 2024 की नीलामी में राजस्थान ने उन्हें खरीदा था, लेकिन बाद में वह टीम से बाहर हो गए और इस बार नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

गुजरात टाइटंस ने भी किया बदलाव

दूसरी ओर, Gujarat Titans ने भी अपनी टीम में बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Luvnith Khejroliya को शामिल किया है। खेजरोलिया को चोटिल खिलाड़ी Prithviraj Yarra की जगह टीम में मौका मिला है। उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। खेजरोलिया पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं और उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं। वह इससे पहले Royal Challengers Bengaluru, Kolkata Knight Riders और गुजरात टाइटंस से जुड़ चुके हैं।

Leave a comment