IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता, ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस से आज होगी भिड़ंत

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स आज ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखने के लिए KKR के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। जानें

Indian Premier League में प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। अब तक Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और बुधवार को होने वाला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए सीजन का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है। ईडन गार्डन्स में KKR का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा, जहां कोलकाता के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” की स्थिति जैसा है।

तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि अंतिम स्थान के लिए कई टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है। ऐसे में कोलकाता को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

IPL 2025 में अब तक Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। चौथे और अंतिम स्थान के लिए फिलहाल कई टीमें दौड़ में बनी हुई हैं, जिनमें:

  • Punjab Kings
  • Rajasthan Royals
  • Chennai Super Kings
  • Delhi Capitals
  • Kolkata Knight Riders

शामिल हैं। अंकों की तालिका में कोलकाता सबसे पीछे है और उसके पास अब केवल दो मुकाबले बचे हैं। टीम के 12 मैचों में 11 अंक हैं। दोनों मैच जीतने पर भी टीम अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकेगी, इसलिए उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने उतरेगी

दूसरी ओर, Mumbai Indians प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम सीजन को सकारात्मक तरीके से खत्म करना चाहेगी। मुंबई ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर उनकी राह मुश्किल कर दी थी और अब वह कोलकाता के समीकरण भी बिगाड़ने की कोशिश करेगी। इस सीजन के शुरुआती मैच में मुंबई ने कोलकाता को छह विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 25 और कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं।

कोलकाता के लिए बल्लेबाजी होगी निर्णायक

KKR के लिए यह मैच केवल जीत का नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत का भी मामला है, क्योंकि नेट रन रेट प्लेऑफ की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। टीम की बल्लेबाजी हाल के मैचों में बेहतर दिखी है। खासकर, Finn Allen शानदार फॉर्म में हैं. Angkrish Raghuvanshi लगातार रन बना रहे हैं
Cameron Green का बल्ला भी चल रहा है. इसके अलावा कप्तान Ajinkya Rahane और Rinku Singh से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

KKR vs MI की टीमें

कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल राय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी।

मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, कार्बिन बाश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन और राबिन मिंज।

Leave a comment