IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2024 में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले टॉप-7 खिलाड़ियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं,जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी और उनकी सैलरी की पूरी जानकारी

आईपीएल में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। विराट कोहली, एमएस धोनी, और रोहित शर्मा जैसी दिग्गज हस्तियों ने इस लीग में अपने लंबे करियर और शानदार प्रदर्शन के जरिए मोटी कमाई की हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जब हम क्रिकेटर्स या सेलिब्रिटीज की लाइफस्टाइल की बात करते हैं, तो ये लगता है कि उनकी सैलरी या कमाई की कोई सीमा नहीं होती। उन्हें तो ऐशों-आराम की जिंदगी मिलती है, लेकिन असल में, खेल जगत में मेहनत और संघर्ष के बाद ही ये खिलाड़ी इतने बड़े पैमाने पर पैसे कमाते हैं। आईपीएल (IPL) जैसे बड़े टूर्नामेंट में तो इनकी कमाई और भी ज्यादा है, और यह एक गंभीर व्यवसाय बन चुका हैं।

हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए ₹27 करोड़ की राशि में लखनऊ सुपर जायंट्स से करार किया। इस आंकड़े ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बना दिया। यह सिर्फ उनकी क्रिकेट में उपलब्धियों का ही परिणाम नहीं है, बल्कि उनकी मार्केट वैल्यू और उनकी ब्रांड वैल्यू भी इस पर असर डालती है। पंत का यह करार इस बात का संकेत है कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टैलेंट की उचित सराहना की जाती हैं।

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma- 210.9 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

रोहित शर्मा, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हैं, अब तक आईपीएल में अपनी शानदार पारी के जरिए बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए 16.30 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस से रिटेन किया गया, जो उनके लगातार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। रोहित शर्मा की आईपीएल से अब तक की कुल कमाई ₹210.9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो उन्हें आईपीएल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक बनाता हैं।

2. विराट कोहली (Virat Kohli- 209.2 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

विराट कोहली ने आईपीएल में अपनी शानदार यात्रा शुरू की थी, और वह आज भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़े हुए हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जो उनकी निरंतरता, नेतृत्व और शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन को दर्शाता है। विराट कोहली साल 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं और तब से अब तक आरसीबी के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं। विराट कोहली की आईपीएल से अब तक की कुल कमाई ₹209.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी हैं।

3.एमएस धोनी (MS Dhoni- 192.84 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान हैं, आईपीएल के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल से ₹192.84 करोड़ की कमाई की है, जो उनकी शानदार क्रिकेटिंग यात्रा और उनके जबरदस्त नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।आईपीएल 2025 के लिए, CSK ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया हैं।

4.रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja- 143.1 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से एक अहम स्थान बना लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर के तौर पर, जडेजा ने अपनी शानदार गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग से टीम की कई जीतों में अहम भूमिका निभाई है। अब तक, उन्होंने आईपीएल से ₹143.1 करोड़ की कमाई की हैं।

5. सुनील नरेन (Sunil Narine- 125.25 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

सुनील नरेन ने आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर के तौर पर, नरेन ने कई अहम मैचों में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई है। उनकी स्पिन गेंदबाजी की वजह से वह आईपीएल के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक बने हैं। अब तक, सुनील नरेन ने आईपीएल से ₹125.25 करोड़ की कमाई की हैं।

6. ऋषभ पंत ( Rishabh Pant- 117.8 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से खेलते हुए देखा जाएगा। सऊदी अरब के जेद्दा में हुई आईपीएल 2025 नीलामी में उन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनके प्रदर्शन और लोकप्रियता को दर्शाता है। पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और उनकी यह कीमत उनकी क्षमता और टीम के लिए उनके महत्व को साबित करती है। अब तक, ऋषभ पंत की आईपीएल से कुल कमाई ₹117.8 करोड़ हो चुकी हैं।

7. केएल राहुल (KL Rahul- 113.1 करोड़ रुपये)

IPL Players Highest Salary: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा सैलरी किसकी हैं? जानिए इन टॉप-7 खिलाडियों के बारे में जो विराट-रोहित के साथ हैं लिस्ट में शामिल

केएल राहुल को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है, जब उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज किया गया। राहुल की बैटिंग और कप्तानी क्षमता ने उन्हें आईपीएल में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है, और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें एक अहम रोल के लिए चुना है।अब तक, केएल राहुल की आईपीएल से कुल कमाई ₹113.1 करोड़ हो चुकी हैं।

Leave a comment