Janmashtami Special Train: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड़ न्यूज़, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए ट्रैन टाइमिंग

ट्रेन यात्रियों के लिए गुड़ न्यूज़, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए टाइमिंग और ठहराव स्टेशन, ट्रैन न्यूज़, न्यूज़

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दिल्ली से मथुरा और वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत प्रदान की है। रेलवे ने इस यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन विभिन्न स्थानों पर रुकेगी, जिनमें हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, कोशी कलां, छाता, वृंदावन रोड और भूतेश्वर शामिल हैं।

Janmashtami Special Train: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड़ न्यूज़, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए ट्रैन टाइमिंग

नई दिल्ली: जन्माष्टमी के पर्व पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, तिलक ब्रिज से मथुरा के बीच 04076/04075 विशेष ट्रेन का ईएमयू यात्रा विस्तार किया जाएगा। यह कदम श्रद्धालुओं को अपने धार्मिक यात्रा के अनुभव को और भी सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Janmashtami Special Train: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड़ न्यूज़, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए ट्रैन टाइमिंग

रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त और 26 अगस्त को 04076 नंबर की विशेष ट्रेन तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े नौ बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04075 नंबर की विशेष ट्रेन मथुरा जंक्शन से अपराह्न साढ़े तीन बजे चलकर शाम छह बजे तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के रास्ते में हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, कोशी कलां, छाता, वृंदावन रोड और भूतेश्वर में ठहराव होगा।

गाजियाबाद-पलवल ईएमयू ट्रेन का विस्तार मथुरा तक

Janmashtami Special Train: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड़ न्यूज़, जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानिए ट्रैन टाइमिंग

गाजियाबाद और पलवल के बीच चलने वाली 04968/04407 नंबर की ईएमयू ट्रेन को रेलवे ने अस्थायी रूप से मथुरा तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 25 अगस्त और 26 अगस्त को मथुरा जंक्शन तक जाएगी। वहीं, 26 अगस्त और 27 अगस्त को यह मथुरा जंक्शन से गाजियाबाद के लिए लौटेगी। 04968 नंबर की ईएमयू पलवल से शाम 7:57 बजे प्रस्थान करेगी और रात साढ़े नौ बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के दौरान, 04407 नंबर की ट्रेन सुबह सवा चार बजे मथुरा जंक्शन से निकलकर सुबह छह बजे पलवल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कोसी कलां, छाता, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशनों पर होगा। पलवल से गाजियाबाद के बीच इस ट्रेन के समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं।

 

Leave a comment