'जाट' ट्रेलर: सनी देओल का दमदार एक्शन; रणदीप हुड्डा का खतरनाक विलेन लुक वायरल

सनी देओल की फिल्म 'जाट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। जबरदस्त एक्शन और रणदीप हुड्डा के खतरनाक विलेन लुक ने दीवाना। ट्रेलर और रिलीज डेट

एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सनी देओल अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनके सामने विलेन के तौर पर रणदीप हुड्डा खड़े हैं, जो अपनी खतरनाक अदायगी से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रेलर ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

ट्रेलर में दिखा सनी देओल का धांसू एक्शन

ट्रेलर की शुरुआत में ही सनी देओल अपने फुल एक्शन मोड में नजर आते हैं। हमेशा की तरह, इस बार भी वह अपनी दमदार एंट्री और पंचलाइन से लोगों के दिलों पर छा गए हैं। फिल्म में उनका किरदार एक बहादुर और निडर योद्धा का है, जो अपने गांव और लोगों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। दूसरी ओर, रणदीप हुड्डा इस बार एक क्रूर और खतरनाक विलेन राणातुंगा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा गांव थर-थर कांपता है।

रणदीप हुड्डा बने खूंखार विलेन

'जाट' ट्रेलर: सनी देओल का दमदार एक्शन; रणदीप हुड्डा का खतरनाक विलेन लुक वायरल

रणदीप हुड्डा ने अपने हर किरदार में जान डालने के लिए खास पहचान बनाई है। 'जाट' में भी उनका विलेन अवतार बेहद दमदार लग रहा है। फिल्म में वह एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो निर्दयता और क्रूरता की मिसाल है। ट्रेलर में उनके कुछ डायलॉग इतने पावरफुल हैं कि लोग पहले से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर मानने लगे हैं।

सनी देओल के डायलॉग्स ने मचाया धमाल

सनी देओल के डायलॉग्स हमेशा से उनकी फिल्मों की जान रहे हैं, और इस बार भी उन्होंने कुछ जबरदस्त पंचलाइन दी हैं। उनका एक डायलॉग – "जान की कीमत को जानकर भी जान को जोखिम में डालने वाला... मैं जाट हूं।" पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके अलावा, फिल्म के अंत में सनी का एक और डायलॉग खूब सुर्खियां बटोर रहा है – "ये ढ़ाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है और अब साउथ देखेगा।" इस डायलॉग को लेकर खास चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे कहीं न कहीं साउथ बनाम बॉलीवुड के ट्रेंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

कब रिलीज होगी 'जाट'?

'जाट' ट्रेलर: सनी देओल का दमदार एक्शन; रणदीप हुड्डा का खतरनाक विलेन लुक वायरल

फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। 'गदर 2' के बाद सनी देओल को लेकर दर्शकों की दीवानगी और भी बढ़ गई है, और 'जाट' के ट्रेलर ने इस एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी हिट साबित होती है।

Leave a comment