झारखंड CM हेमंत सोरेन की महंगी जैकेट को लेकर BJP और JMM में सियासी तकरार, सोशल मीडिया पर मची हलचल

झारखंड CM हेमंत सोरेन की दावोस यात्रा की जैकेट पर BJP और JMM आमने-सामने। राजनीतिक बहस, सोशल मीडिया पर हलचल और निवेश मुद्दे पर असर।
झारखंड CM हेमंत सोरेन की महंगी जैकेट को लेकर BJP और JMM में सियासी तकरार, सोशल मीडिया पर मची हलचल

झारखंड CM हेमंत सोरेन की दावोस यात्रा में पहनी जैकेट पर BJP ने हमला किया और गरीब जनता के साथ धोखा बताया। JMM ने पलटवार करते हुए इसे जातिवादी मानसिकता और ध्यान भटकाने का आरोप कहा।

Ranchi: झारखंड (Jharkhand) की राजनीति में एक बार फिर सियासी विवाद गरमा गया है। यह बार विवाद की वजह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की दावोस (Davos) यात्रा में पहनी गई जैकेट बन गई है। भाजपा (BJP) ने इस जैकेट को लेकर हमला किया और इसे ‘गरीब जनता के साथ धोखा’ बताया। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए इसे निवेश और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है और राज्य की राजनीति में नई तल्खी पैदा कर दी है।

BJP का आरोप: महंगी जैकेट, गरीब जनता के लिए धोखा

भाजपा झारखंड इकाई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने दावोस में करीब 2.76 लाख रुपये की महंगी जैकेट पहनी। भाजपा के अनुसार, राज्य की जनता गरीबी और कठिनाई में जी रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विदेशी यात्रा पर महंगे कपड़े पहनकर घूम रहे हैं।

झारखंड CM हेमंत सोरेन की महंगी जैकेट को लेकर BJP और JMM में सियासी तकरार, सोशल मीडिया पर मची हलचल

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Facebook पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री इनवेस्टर्स ट्रिप के नाम पर विदेश में लग्जरी कपड़ों में नजर आए। भाजपा का तर्क है कि ऐसे दिखावे से यह संदेश जाता है कि राज्य के नेता आम जनता से कटे हुए हैं और उनके वित्तीय फैसले जनता की वास्तविक समस्याओं से दूर हैं।

विवाद की जड़: Burberry का 'चेल्सी हेरिटेज ट्रेंच कोट'

भाजपा ने विशेष रूप से यह बताया कि हेमंत सोरेन ने जो जैकेट पहनी थी, वह लग्जरी ब्रांड Burberry का ‘Chelsea Heritage Trench Coat’ है। इस कोट की कीमत लगभग 3,040 डॉलर यानी करीब 2.76 लाख रुपये बताई जा रही है। भाजपा का कहना है कि इस तरह के महंगे कपड़े गरीब राज्य के मुख्यमंत्री की छवि के अनुरूप नहीं हैं।

भाजपा ने कहा कि यह मामला केवल दिखावे का नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक संदेश का है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री का यह पहनावा जनता को यह संदेश देता है कि नेता आम समस्याओं से दूर हैं।

JMM का पलटवार: जातिवादी मानसिकता और झूठ

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सरंगी ने कहा कि भाजपा केवल हेमंत सोरेन के आदिवासी होने से नाराज है और उन्हें वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ देख नहीं पा रही। उन्होंने कहा कि जैकेट का असली ब्रांड क्या था, यह भाजपा को पता नहीं और यह केवल अफवाह फैलाकर ध्यान भटकाने का प्रयास है।

JMM नेता अमितेश सहाय ने लिखा कि मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन के दावोस ओवरकोट पर निंदा करना वर्णवादी और जातिवादी सोच को दिखाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्रीय नेता लाखों के ब्रांडेड सूट और घड़ियां पहन सकते हैं, तो आदिवासी नेताओं को अपने संरक्षण और गर्म कपड़े पहनने का अधिकार क्यों नहीं होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर बहस: दो धड़े

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा दो धड़ों में बंट गया है। विपक्षी वर्ग ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री की जैकेट की कीमत राज्य की प्रति व्यक्ति आय से भी अधिक है। कई यूजर्स ने ‘गरीब राज्य का अमीर मुख्यमंत्री’ जैसी टिप्पणियां की।

झारखंड CM हेमंत सोरेन की महंगी जैकेट को लेकर BJP और JMM में सियासी तकरार, सोशल मीडिया पर मची हलचल

वहीं, समर्थक धड़ा इसे गर्व का विषय बता रहा है। उनका कहना है कि दावोस में हेमंत सोरेन सबसे ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ मुख्यमंत्री नजर आए। आदिवासी नेता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी और आत्मविश्वास से पेश होना गर्व की बात है।

कुछ समर्थक यह भी बता रहे हैं कि जैकेट बाजार में $100 की कीमत वाली भी मिल सकती है और इसे महंगी साबित करना राजनीतिक तिकड़म है।

राजनीतिक मायने

वरिष्ठ पत्रकार शंभुनाथ चौधरी का कहना है कि झारखंड में यह विवाद केवल जैकेट तक सीमित नहीं है। भाजपा इसका इस्तेमाल हेमंत सोरेन की छवि को अमीर और जनता से कटे हुए नेता के रूप में पेश करने के लिए कर रही है। चौधरी के अनुसार, यह खासकर तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में ED जांच कर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषक ओमप्रकाश अश्क कहते हैं कि यह विवाद गैरजरूरी है। झारखंड में ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। दावोस यात्रा से लौटकर निवेश के वादे धरातल पर कितने उतरेंगे, यह समय बताएगा। फिलहाल राज्य की राजनीति महंगे कोट के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो सही नहीं है।

मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा

दावोस में हेमंत सोरेन राज्य के लिए कुल 11,100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव (MoU) पर चर्चा कर रहे थे। JMM का कहना है कि भाजपा ने महंगी जैकेट पर विवाद खड़ा कर निवेश और विकास के बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की।

Leave a comment